सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   NDA Written Exam Sainik School Chittorgarh excelled in NDA written exam 19 cadets passed

NDA Written Exam: एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की बल्ले-बल्ले, उत्तीर्ण हुए 19 कैडेट्स

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एनडीए की लिखित परीक्षा के परिणाम में 19 कैडेट्स उत्तीर्ण हुए हैं। ये सभी चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सैनिक स्कूल के कैडेट्स हैं।

NDA Written Exam Sainik School Chittorgarh excelled in NDA written exam 19 cadets passed
चितौड़गढ़ सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एनडीए की लिखित परीक्षा में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स को अच्छी सफलता हासिल हुई है। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स ने इस वर्ष के संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (।) 2025 के परिणामों में एक बार फिर से अपनी अद्वितीय योग्यता और समर्पण का प्रदर्शन किया है।

Trending Videos


देश की सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साबित करते हुए स्कूल चित्तौड़गढ़ के कई कैडेट्स ने एनडीए की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के 19 कैडेट्स ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SMS अस्पताल में छत का हिस्सा मरीज पर गिरा...पेशेंट्स के होट, सिर और आंख के पास चोट लगी

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, साल 2023-24 बैच के 10 कैडेट्स एवं 2024-25 बैच के नौ कैडेट्स शामिल हैं। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि कैडेट्स ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में प्रवेश के लिए 155वें पाठ्यक्रम और दो जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले 117वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने इस मौके पर यूपीएससी-एनडीए लिखित परीक्षा में इस सराहनीय उपलब्धि को हासिल करने के लिए सफल कैडेट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कैडेट्स की यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह हमारे देश की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक भी है। सैनिक स्कूल के कैडेट्स का यह शानदार प्रदर्शन स्कूल के कुशल शिक्षकों, अनुशासन, और कठोर प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें: क्या 'कोचिंग कैपिटल ऑफ इंडिया' नीट 2025 में दिखा पाएगा अपना जादू, अब तक के आंकड़े शानदार रहे

सैनिक स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि छात्रों में नेतृत्व गुण, राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना विकसित करना भी है, जो उन्हें भारतीय सेना में एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करता है। स्कूल के स्टॉफ ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और इसे और भी ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed