सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Principal arrested in love jihad tableau case in chittorgarh

Chittorgarh: जुलूस में लव जिहाद की झांकी पर हुआ था बवाल, प्रशासन ने दर्ज किया प्रकरण; प्रधानाचार्य गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Tue, 08 Apr 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: लव जिहाद की झांकी को रोकने के मामले में उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का उलंघन करने पर गंगरार थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गंगरार में निकाली शोभायात्रा के दौरान एक विवादित झांकी को रोका जाकर प्रशासनिक व पुलिस ने समझाइश भी की। 

Principal arrested in love jihad tableau case in chittorgarh
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाले जुलूस में लव जिहाद की झांकी को लेकर बवाल हो गया था। क्षेत्र के लोगों ने जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इस मामले में प्रशासन की ओर से राजकार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। प्रारंभिक अनुसंधान के बाद मंगलवार को एक को गिरफ्तार किया, जो बस्सी चिकित्सालय का प्रधानाचार्य है।
Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि गंगरार कस्बे में रामनवमी के जुलूस में लव जिहाद शीर्षक से झांकी बनाई गई थी। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने आपत्ति जताई थी रुकवा दिया था। ऐसे में लोगों द्वारा प्रदर्शन कर इस झांकी जुलूस में शामिल किए जाने की मांग की। रात तक जुलूस रुका रहा और गतिरोध बना था। इसे लेकर गंगरार थानाधिकारी डीपी दाधिच ने प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया कि रामनवमी के जुलूस के दिन कानून व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान ट्रैक्टर में महिला की कृत्रिम कटी, फटी लाश की लव जिहाद शीर्षक से झांकी काे लेकर उन्होंने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा कि इस डमी झांकी में हाथ, पैर, सीना, गर्दन अलग-अलग होकर खून जैसा रंग दिखाई दे रहा है, जिससे साम्प्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। लोगों में वितृष्णा उत्पन्न होकर उत्तेजित हो सकते है, लेकिन कस्बे के ही दशरथ शर्मा, हरिशंकर पूर्बिया, संतोष पूर्बिया, राजेश रेगर, जसवंत झाला, गोपाल टेंगर, विनोद माली, सोनू खटीक, सौरभ सनाढ्य, शंभू लक्षकार सहित 25-30 लोग आक्रोशित हो गए और झांकी निकालने को लेकर अड़ गए।

पढ़ें; झुलस गई धोरों की धरती...आज 22 जिलों में चली हीटवेव, चार शहरों में रेड अलर्ट जारी; जानें हाल

समझाइश के बावजूद रोड जाम करने के साथ पुलिस और प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए और जबरन ऐसी झांकी को निकाल कर आमजन को भड़काने और अशांति पैदा करने का प्रयास किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को धमकाया भी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यहां तक की बाजार बंद करा देने और खून, खराबा कर देने तक की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 221, 224 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार
लव जिहाद की झांकी को रोकने के मामले में उपखंड मजिस्ट्रेट गंगरार द्वारा जारी अनुमति में उल्लेखित शर्तों का उलंघन करने पर गंगरार थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गंगरार में निकाली शोभायात्रा के दौरान एक विवादित झांकी को रोका जाकर प्रशासनिक व पुलिस ने समझाइश भी की। उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगरार ने शोभायात्रा में अनुमति की शर्ते व नियम रखे गए थे।

उक्त शर्तो की गंम्भीर अवहेलना करते हुए लोक सेवक के निर्देशों की पालना नहीं करने पर स्वीकृति के बिना शोभायात्रा में शामिल विवादास्पद झांकी के संदर्भ में गंगरार थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित साडास हाल शिवशक्ति नगर गंगरार निवासी शंभूलाल पुत्र नंदलाल लखारा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शंभूलाल लखारा बस्सी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed