सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News Shivalinga ransacked in temple angry people demonstrated by protesting

Chittorgarh News: मंदिर में तोड़फोड़ कर चुराया शिवलिंग, आक्रोशित लोगों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Mon, 17 Mar 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर में तोड़फोड़ कर शिवलिंग चुराने का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

Chittorgarh News Shivalinga ransacked in temple angry people demonstrated by protesting
निंबाहेड़ा क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल से प्रतिमा चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल से शिवलिंग चोरी के बाद माहौल गर्मा गया। आक्रोशित ग्रामीणों और विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर दिया। चोरी की घटना के खुलासे और आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। माहौल को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। अधिकारियों ने चोरी के खुलासे और मांगों के उचित निस्तारण के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म हुआ।

Trending Videos


जानकारी में सामने आया कि निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र में स्थित सदर थाना इलाके में आने वाले लसडावन गांव के एक मंदिर से शिवलिंग गायब हो गया। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर में तोड़फोड़ कर शिवलिंग गायब करने की घटना के बाद विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने एकत्रित होकर रास्ता जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर निंबाहेड़ा से पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी देश लक्ष्य से कोसो दूर'

यहां पता चला कि उपखंड क्षेत्र के लसडावन गांव में ढ़ाबेश्वरी माता मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया। बाद में इसे चोरी कर ले गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक बद्री लाल राव व टीम ने मौके पर समझाइश की। यहां ग्रामीणों से साथ कई दौर की वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें: शराब ठेके पर BAP MLA उमेश मीणा ने ताला जड़कर गेट पर वेल्डिंग करवाई...और अधिकारी पहुंचते ही खुलवाया

ग्रामीणों ने समाज कंटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, चोरी का खुलासा करने, सरकारी जमीन में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की। इधर, इस मामले में निंबाहेड़ा पुलिस उपाधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जाकर समझाइश की है। इस संबंध में सदर थाने पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन को लेकर उपखंड अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी दिनों में जांच करवाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed