फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh News: CBN Seizes Nearly 2.5 Tonnes of Illegal Poppy Husk from Container, Driver Absconds

Chittorgarh News : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से करीब ढाई टन अवैध डोडा चूरा जब्त, चालक फरार

Wed, 08 Jul 2026 05:47 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 05:47 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीएन ने एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में डोडा चूरा जब्त किया है। चालक पीछा किए जाने के दौरान वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Chittorgarh News: CBN Seizes Nearly 2.5 Tonnes of Illegal Poppy Husk from Container, Driver Absconds
सीबीएन द्वारा जब्त कन्टेनर व बरामद डोडा चूरा - फोटो : credit

विस्तार

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। भदेसर-चित्तौड़गढ़ रोड पर एक कंटेनर ट्रक से करीब 2.5 टन अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान चालक कंटेनर लेकर भागने की कोशिश करता रहा लेकिन पीछा किए जाने पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीबीएन ने कंटेनर और उसमें भरा अवैध मादक पदार्थ जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


सीबीएन को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर का एक कंटेनर ट्रक भदेसर क्षेत्र से मारवाड़ की ओर भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर कोटा यूनिट की टीम गठित कर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू की गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद टीम ने संदिग्ध कंटेनर की पहचान कर उसे रोकने का प्रयास किया। अधिकारियों के रुकने के संकेत के बावजूद चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और मौके से भागने लगा। पीछा करने के दौरान सीबीएन टीम ने चेतावनी स्वरूप एक राउंड फायर भी किया, लेकिन चालक कुछ दूरी तक वाहन लेकर भाग निकला। बाद में वह कंटेनर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: आग लगने से पहले बताएगी खतरा, IIT जोधपुर विकसित कर रहा भविष्य की स्मार्ट फायर सेफ्टी तकनीक


सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने कंटेनर को मौके पर खोलने के बजाय सीबीएन कार्यालय, कोटा पहुंचाया। वहां विधिवत तलाशी लेने पर कंटेनर में 123 बोरे मिले, जिनमें कुल 2,498 किलो 960 ग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ था।

सीबीएन ने पूरे मादक पदार्थ और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप बड़े स्तर पर तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था।

सीबीएन द्वारा जब्त कन्टेनर व बरामद डोडा चूरा

सीबीएन द्वारा जब्त कन्टेनर व बरामद डोडा चूरा- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed