{"_id":"5e34ecae8ebc3e4b31740f0a","slug":"coronavirus-rajasthan-health-dept-given-instruction-cmho-concerned-providing-list-tourists-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन से आये पर्यटकों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने के लिए संबंधित जिले के सीएमएचओ को निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से आये पर्यटकों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने के लिए संबंधित जिले के सीएमएचओ को निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 01 Feb 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस का कहर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। यहां रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर समस्त जिला पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से 15 जनवरी के बाद होटलों में आने वाले विदेशी पर्यटकों में से चीन से आए पर्यटकों को चिन्हित कर संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित कोरोना वायरस की समीक्षात्मक बैठक में वायरस के बचाव, नियंत्रण, उपचार, जांच व प्रचार-प्रसार के संबंध में समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार गुरुवार को बीकानेर जिले में चीन से आए तीन यात्रियों ने खुद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सम्पर्क किया। इसी प्रकार उदयपुर के सलूम्बर में भी एक रोगी ने अस्पताल में सम्पर्क किया। सभी रोगियों को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर नमूनों को जांच के लिये पुणे के नेशनल वायरोलोजी लैब में भेजा गया है।
केरल में एक पॉजिटीव कोरोना वायरस पाए जाने पर संबंधित रोगी के फ्लाईट में यात्रा के दौरान निकट बैठे यात्रियों के संबंध में तहकीकात करने पर शुक्रवार को दो यात्री उदयपुर में पाए गए, जिनमें एक महिला यात्री चीन निवासी एवं दूसरा यात्री भरतपुर निवासी हैं। ये फ्लाईट से वहां से जाने वाले थे, लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद इन दोनो यात्रियों को उदयपुर में ही रोक दिया गया और उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर जांच के लिये नमूना लिया गया है।
कोरोनावायरस संदिग्ध भर्ती रोगी चौमू के सामोद निवासी राहुल (21) की पुणे की प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है। बैठक में बताया गया कि अब तक चिन्हित 26 यात्रियों में से सात संक्रमित एवं शेष 19 यात्री घर पर स्वस्थ्य हैं।