{"_id":"65cdeb86ce00b3d98b079080","slug":"dausa-politics-heated-up-over-death-of-young-friend-gehlot-lashed-out-at-bhajanlal-government-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: युवा मित्र की मौत पर गरमाई सियासत, भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: युवा मित्र की मौत पर गरमाई सियासत, भजनलाल सरकार पर बरसे गहलोत, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस नेता
Thu, 15 Feb 2024 04:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:16 PM IST
सार
युवा मित्र राजकुमार गुप्ता की मौत के बाद अब यह मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस के शीर्ष नेता श्रद्धांजलि देने लालसोट पहुंचे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हैं।
विज्ञापन
युवा मित्र राजकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री पर हमला बोलते हुए उन्हें धरना मास्टर बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार को दौसा में राजीव गांधी युवा मित्र मामले पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
राजस्थान में राजीव गांधी युवा मित्रों को लेकर सियासत चरम पर आ पहुंची है, जिसके चलते अब पूर्व मुख्यमंत्री भी जुमलेबाजी करते नजर आने लगे हैं। दौसा जिले के लालसोट तहसील के झापदा गांव में राजीव गांधी युवा मित्र राजकुमार गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत के बाद परिवार को सांत्वना देने के लिए जाते समय दौसा रुके।
विज्ञापन
दौसा में मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान सरकार के मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के आवास पर राजीव गांधी युवा मित्र धरना देने पहुंचे थे। जहां लड़कियों को पुरुष पुलिस वालों द्वारा घसीटा गया, जो गलत था।
विज्ञापन
गहलोत ने आगे बोलते हुए कहा कि बीजेपी के नेता डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा को मुख्यमंत्री नहीं बनाने में हमारी कोई गलती नहीं है। लेकिन किरोड़ीलाल मीणा की आवाज पर राजीव गांधी युवा मित्र जिनमें लड़कियां शामिल थीं, उनका प्रदर्शन और उनके साथ पुलिस की बदसुलूकी गलत है। गहलोत ने आगे कहा कि वह तो समझते थे कि डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा धरने के मास्टर हैं, इन धरना देने वालों का स्वागत और सम्मान करेंगे।