{"_id":"69d258dd25567fac870381b3","slug":"deputy-chief-minister-says-fir-filed-in-vip-number-scam-strict-action-will-be-taken-adds-farmers-to-receive-compensation-for-crops-damaged-by-hailstorm-dausa-news-c-1-1-noi1437-4129027-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: 'VIP नंबर घोटाले पर FIR, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई', किसानों को मुआवजा देने पर क्या बोले डिप्टी CM?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: 'VIP नंबर घोटाले पर FIR, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई', किसानों को मुआवजा देने पर क्या बोले डिप्टी CM?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Dausa News: दौसा में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने VIP नंबर घोटाले में FIR और सख्त कार्रवाई की बात कही। ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया। रोडवेज सुधार, सुरक्षा उपायों और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की।
दौसा में एक कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौसा में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि VIP नंबर घोटाले को लेकर पुलिस थानों में FIR दर्ज करवाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वे रविवार को मेहंदीपुर बालाजी जाते समय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos
‘ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा’
बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को गिरदावरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज में नई बसें और महिला सुरक्षा के इंतजाम
डिप्टी सीएम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 900 नई रोडवेज बसों की खरीद कर संचालन शुरू किया गया है। इन बसों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में व्यवस्था सुधार से रोडवेज को प्रतिदिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का मुनाफा हो रहा है।
हाईवे ब्लैक स्पॉट सुधार और नियमों पर सख्ती
सड़क हादसों को लेकर उन्होंने कहा कि हाईवे पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधार किया गया है। यात्री बसों में सुविधाजनक मॉडिफिकेशन भी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
अंबेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए
दौसा-करौली सीमा पर स्थित मेहंदीपुर गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश पर चलने का आह्वान किया।
पढ़ें- रणथंभौर टाइगर रिजर्व: बाघिन ‘शक्ति’ ने मिनटों में मगरमच्छ को किया ढेर, दुर्लभ नजारा देख पर्यटक हैरान; वीडियो
सामाजिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
कार्यक्रम में दौसा विधायक दीन दयाल बैरवा ने भी विचार रखे। उन्होंने टोडाभीम क्षेत्र में कांग्रेस नेता लक्खीराम बैरवा पर हमले और हिंडौन में समाज के लोगों के साथ हुई घटनाओं पर चिंता जताई और इन मामलों को गंभीर बताया।
सीवर समस्या पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
कार्यक्रम के दौरान मेहंदीपुर गांव के ग्रामीणों ने सीवर लाइन के गंदे पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यह पानी घरों में घुस जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इस पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों से जानकारी लेकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एक मंच पर दिखी राजनीतिक एकता
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सामाजिक मंच पर बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन