{"_id":"699e759a64e013f0e605ffdf","slug":"the-tehsildar-who-had-said-i-am-the-owner-of-the-government-land-who-will-give-me-orders-apologized-to-the-mla-dausa-news-c-1-1-noi1437-3989933-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: विधायक से तीखी बहस के बाद तहसीलदार ने मांगी माफी, विधानसभा में हुआ मामला समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: विधायक से तीखी बहस के बाद तहसीलदार ने मांगी माफी, विधानसभा में हुआ मामला समाप्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए विवाद के बाद दौसा का मामला विधानसभा तक पहुंचा, लेकिन अब सुलह की स्थिति बन गई है। तहसीलदार गजानंद मीणा ने अपने आचरण पर अफसोस जताते हुए विधायक दीनदयाल बैरवा से माफी मांग ली है।
विधायक-तहसीलदार विवाद का अंत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा से विवाद के बाद तहसीलदार गजानंद मीणा ने माफी मांग ली है। गौरतलब है कि 2 फरवरी को दौसा में ट्रक यूनियन के सामने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विधायक और तहसीलदार के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया था।
Trending Videos
अब तहसीलदार गजानंद मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को माफीनामा भेजकर अपने व्यवहार पर खेद जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में माफीनामा पढ़कर सुनाया और कहा कि मामले को यहीं समाप्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: चलती सीएनजी टैक्सी में लगी भीषण आग, मिनटों में कार जलकर राख, सुरक्षित बाहर निकला चालक
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बताया कि दौसा विधायक से जुड़े इस मामले की जानकारी उन्हें विपक्षी विधायकों ने दी थी। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए दौसा कलेक्टर से फोन पर बात की और अगले दिन तहसीलदार को तलब कर पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। जांच में यह सामने आया कि तहसीलदार का व्यवहार जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं था। इसके बाद कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
माफीनामे में तहसीलदार गजानंद मीणा ने लिखा कि 2 फरवरी को विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ उनका व्यवहार गरिमापूर्ण नहीं था और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने इस पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया।