{"_id":"6a46485ae75a4a05fb09fc7f","slug":"three-students-sustained-burn-injuries-when-the-radiator-of-a-school-tempo-exploded-one-student-seriously-injured-dausa-news-c-1-1-noi1437-4458779-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दौसा में स्कूल टेंपो का रेडिएटर फटा, तीन मासूम झुलसे, एक की हालत गंभीर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दौसा में स्कूल टेंपो का रेडिएटर फटा, तीन मासूम झुलसे, एक की हालत गंभीर गंभीर
Thu, 02 Jul 2026 05:36 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:36 PM IST
सार
दौसा के मानपुर में गुरुवार को निजी स्कूल टेंपो का रेडिएटर फटने से गर्म पानी तीन छात्रों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए। एक छात्र की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दौसा रेडिटर फटा टैंपो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मानपुर कस्बे में गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल के टेंपो का रेडिएटर फटने से उसमें सवार तीन स्कूली छात्र झुलस गए। हादसा उस समय हुआ, जब टेंपो बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रहा था। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मची खलबली
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मानपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम सिकराय उपजिला अस्पताल पहुंची और घायल बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेंपो के रेडिएटर का पाइप फटने से गर्म पानी बाहर निकलकर बच्चों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए।
विज्ञापन
पढ़ें: चिट्ठियों में अटके पंचायत-निकाय चुनाव: HC की 31 जुलाई डेडलाइन, आयोग के 6 रिमाइंडर, सरकार का क्या हवाला?
विज्ञापन
तीन छात्र घायल, एक की हालत गंभीर
हादसे में दीपक (5), आयुष (5) और हार्दिक (9) झुलस गए। हार्दिक की हालत गंभीर होने पर उसे मानपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दीपक और आयुष का उपचार सिकराय उपजिला अस्पताल में जारी है।
परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप
घायल बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल टेंपो में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) किट तक उपलब्ध नहीं थी। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक बच्चों को बिना परिजनों को सूचना दिए सीधे अस्पताल ले गया। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी मिली। गंभीर रूप से घायल एक छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।