सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Electricity of 4 Thousand Families to be Switched Off, Discom to Recover Outstanding 6.50 Crore

Dholpur: शहर में 4 हजार परिवारों की बिजली होगी बंद, 6 करोड़ 50 लाख रुपये की बकाया राशि वसूलेगा डिस्कॉम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली बिल की बकाया राशि के कारण पुराने कटे कनेक्शनों पर अब डिस्कॉम ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में 4 हजार ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है। यदि किसी कटे हुए कनेक्शन वाले घर में बिजली चालू मिलती है तो उनके खिलाफ विजिलेंस चेक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Dholpur: Electricity of 4 Thousand Families to be Switched Off, Discom to Recover Outstanding 6.50 Crore
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में 4 हजार परिवारों की बिजली बंद होने वाली है। पुराने कटे हुए बिजली कनेक्शनों पर बकाया राशि वसूलने के लिए डिस्कॉम ने सख्ती शुरू कर दी है। धौलपुर में 4 हजार ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जिनके कनेक्शन बिल जमा न करने पर काट दिए गए थे और अब उन पर कुल 6 करोड़ 50 लाख रुपये का बकाया है।

Trending Videos


धौलपुर एक्सईएन विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यदि ये बकायेदार जल्द ही बकाया बिल जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ विजिलेंस कार्रवाई की जाएगी और बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी जाएगी। इसके लिए डिस्कॉम के अधिकारी और फीडर इंचार्ज लगातार निगरानी कर रहे हैं। यदि किसी कटे हुए कनेक्शन वाले घर में बिजली चालू मिलती है, तो उनके खिलाफ वीसीआर (विजिलेंस चेक रिपोर्ट) दर्ज की जाएगी। इसके अलावा उच्च-स्तरीय अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जो इन कनेक्शनों की गहन जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने बकायेदारों से राशि वसूलने के लिए डिस्कॉम की टीम लगातार तगादा कर रही है। इसके बावजूद यदि बकाया बिल जमा नहीं होता है, तो विजिलेंस कार्रवाई के साथ-साथ बिजली बंद करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। एक्सईएन विवेक शर्मा ने अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं पर पुराना बकाया है, वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा कर दें, ताकि बिजली बंद होने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

धौलपुर शहर में बढ़ती कार्रवाई के बीच डिस्कॉम की सख्ती से बकायेदारों में हलचल मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed