फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: A tractor loaded with sand hit a father-daughter riding a bike, the girl's condition is critical

Dholpur News: रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, बालिका की हालत गंभीर

Tue, 01 Jul 2025 06:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

रेत से भरे ट्रैक्टर ने अस्पताल से घर लौट रहे पिता और बेटी टक्कर मार दी। दोनों घायलों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बेटी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके लिए उसे उच्च चिकित्सकीय केंद्र रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Dholpur News: A tractor loaded with sand hit a father-daughter riding a bike, the girl's condition is critical
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गुलाब बाग चौराहे पर स्थित ट्रैफिक प्वाइंट के पास एक तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ई-रिक्शा के जरिए जिला सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: बांसवाड़ा में महिला की तलवार से काटकर हत्या, शिनाख्त नहीं; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गीतम सिंह (47 वर्ष) पुत्र रतन सिंह, निवासी कासगंज (थाना मनियां), वर्तमान में गौरव कॉलोनी धौलपुर में रह रहे हैं। वे अपनी 17 वर्षीय पुत्री दीक्षा को दवा दिलाकर अस्पताल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक प्वाइंट के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सकीय केंद्र रैफर कर दिया गया है। वहीं घायल पिता का इलाज सामान्य चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed