{"_id":"68413f2bdb03cfabd90c2ef9","slug":"dholpur-news-advocates-boycotted-symbolic-work-outside-dj-court-staged-a-sit-in-demanding-chambers-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के बाहर किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार, चैंबर्स की मांग को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के बाहर किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार, चैंबर्स की मांग को लेकर धरना दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार
धौलपुर में नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक चैंबर्स की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर अभिभाषक संघ द्वारा नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स उपलब्ध नहीं होने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक न्यायिक कार्य बहिष्कार किया गया। यह बहिष्कार संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता रघुनाथ प्रसाद शर्मा ने की।
रघुनाथ शर्मा ने बताया कि हमारी लंबे समय से मांग रही है कि नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर्स की व्यवस्था की जाए। इसी मुद्दे को लेकर आज हम न्यायिक कार्य से एक दिन का बहिष्कार कर विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sirohi News: बंजर जमीन पर उगाई जा रही हैं सब्जियां और फल, जैविक और यौगिक खेती का आदर्श मॉडल बना आरोग्य वन
Trending Videos
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने डीजे कोर्ट के सामने धरना प्रदर्शन किया और नो चैंबर्स - नो शिफ्टिंग जैसे नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि जब तक चैंबर्स की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
संघर्ष समिति के सदस्यों में भगवान सिंह नारोलिया, महेन्द्र सिंह गुर्जर, लक्ष्मण सिंह वैसला, रिजवान अहमद, राजवीर सिंह हसेलिया, एवं संघ के सचिव विशाल शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।