सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Anti-encroachment campaign of city council yellow paw runs on Jagdish Talkies Road

Dholpur News: नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान, जगदीश टॉकीज रोड पर चला पीला पंजा

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

धौलपुर नगर परिषद का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी है। जगदीश टॉकीज रोड पर पीला पंजा चलाकर अतिक्रमण ढहाया गया।

Dholpur News Anti-encroachment campaign of city council yellow paw runs on Jagdish Talkies Road
अतिक्रमण ढहाते हुए बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले में बुधवार दोपहर नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जगदीश टॉकीज रोड पर अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान चलाया। नगर परिषद के अधिकारियों ने दो जेसीबी मशीनों की सहायता से उन निर्माणों को ध्वस्त किया, जो लोगों ने नाले और सार्वजनिक स्थानों पर कर रखे थे। यह अभियान केनरा बैंक से लेकर शिव नगर कॉलोनी और पोखरा की ओर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन नगर परिषद की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रखी।

Trending Videos


अतिक्रमण हटाने के दौरान कई लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से बहस की और विरोध करने की कोशिश की। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर को सुव्यवस्थित बनाने और यातायात को सुचारू करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होली की लोक परंपराओं में महिला सशक्तिकरण के दिग्दर्शन, अड़िया रमत परंपरा में शामिल हुए लोग, Video

पहले भी दी गई थी चेतावनी
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे निर्धारित समय सीमा में स्वयं निर्माण नहीं हटाए। इसी के चलते यह सख्त कार्रवाई की गई।नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे अतिक्रमण न करें और स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी अतिक्रमण हटाने की ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed