{"_id":"66365730d5bb46168f006e41","slug":"dholpur-news-criminal-veeru-barber-caught-in-the-action-of-dst-team-and-nadanpur-police-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: डीएसटी टीम और नादनपुर पुलिस की कार्रवाई, 55 हजार का इनामी वीरू नाई गिरफ्तार, एमपी पुलिस को भी थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: डीएसटी टीम और नादनपुर पुलिस की कार्रवाई, 55 हजार का इनामी वीरू नाई गिरफ्तार, एमपी पुलिस को भी थी तलाश
Sat, 04 May 2024 09:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 04 May 2024 09:12 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस से 25 हजार और मध्य प्रदेश पुलिस से 30 हजार का इनामी है वीरू उर्फ वीरेंद्र। बदमाश मध्य प्रदेश में पूर्व में किए गए अपहरण को लेकर चर्चा में आया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश वीरू नाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस के 55 हजार रुपये के इनामी बदमाश को डीएसटी टीम के साथ नादनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। खुर्दिया के जंगलों में कार्रवाई कर गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश मध्य प्रदेश में हुए अपहरण को लेकर चर्चा में आया था।
विज्ञापन
नादनपुर थाना प्रभारी राजेंद्र गिरी ने बताया कि डीएसटी हेड कांस्टेबल दीनदयाल और चालक वासुदेव शर्मा को सूचना मिली थी कि धौलपुर पुलिस से 25 हजार और मध्य प्रदेश पुलिस से 30 हजार का इनामी वीरू उर्फ वीरेंद्र (45) पुत्र रामचरण नाई निवासी निजामपुर थाना बाड़ी सदर खुर्दिया के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ डीएसटी की टीम ने बदमाश की घेराबंदी की।
विज्ञापन
घेराबंदी करने के बाद टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र शर्मा और धर्मेंद्र सिंह ने बदमाश को दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया बदमाश मध्य प्रदेश में पूर्व में किए गए अपहरण को लेकर चर्चा में आया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनको लेकर उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन