{"_id":"66277a8b2adc2a3b1c0a4aa8","slug":"dholpur-news-elderly-woman-fell-into-a-well-in-the-dark-of-night-sdrf-took-out-the-body-after-much-effort-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला कुएं में गिरी, एसडीआरएफ ने मशक्कत के बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: रात के अंधेरे में बुजुर्ग महिला कुएं में गिरी, एसडीआरएफ ने मशक्कत के बाद निकाला शव
Tue, 23 Apr 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:21 PM IST
सार
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला में कल रात घर से बाहर गली की तरफ जा रही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अंधेरे के कारण कुएं में गिरने से मौत गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटला मोहल्ला में बीती रात 75 साल की बुजुर्ग महिला अंधेरे की वजह से गहरे कुएं में गिर गई। सुबह मोहल्ले के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला को रेस्क्यू करने का प्रयास किया लेकिन अधिक गहराई होने के कारण एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा। हालांकि महिला को रेस्क्यू किया जाता उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला मायादेवी पत्नी रामवीर कुशवाह बीती रात कोटला मोहल्ले में घर से बाहर निकलकर गली की तरफ जा रही थी। अंधेरे के कारण बगल के गहरे कुएं को वह नहीं देख पाई और वह कुएं में गिर गई। सुबह तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में तलाश किया तब घटना का पता चल पाया।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू करने का प्रयास किया लेकिन संसाधनों का अभाव होने से कामयाबी नहीं मिल सकी। कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ एवं विशेषज्ञ गोताखोरों को बुलाया गया था, जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन