फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Negligence took the life of a man, high tension line wires lying on the ground got electrocuted

Dholpur News: विद्युत निगम की लापरवाही ने ली युवक की जान, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लगा करंट

Tue, 23 Apr 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 03:21 PM IST
सार

खेतों में शौच के लिए जा रहे युवक की जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dholpur News: Negligence took the life of a man, high tension line wires lying on the ground got electrocuted
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंचनपुर थाना क्षेत्र के उमरी चौराहे पर मंगलवार तड़के खेतों में शौच के लिए जा रहे 22 साल के युवक की जमीन पर टूटे पड़े विद्युत के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करा दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र मुन्नालाल जाटव निवासी उमरी मंगलवार तड़के खेतों में शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार पहले से टूटा पड़ा था। अंधेरा होने के कारण युवक का पैर बिजली के तार से टकरा गया, जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कुछ समय के पश्चात जब ग्रामीणों ने झुलसी हुई अवस्था में युवक को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन युवक को बाड़ी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय कंचनपुर थाना पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने विद्युत निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से गांव में झूल रहे तार हादसे का न्योता दे रहे थे। समस्या को लेकर कई मर्तबा विद्युत निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था लेकिन जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और बड़ा हादसा घटित हो गया। मृतक सुनील कुमार की डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी, उसका एक बेटा भी है। परिजन जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मृतक परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed