सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Police caught a prize money worth Rs 1 lakh from the forests of Niyati.

Dholpur News: नियाती के जंगलों में चली 90 राउंड गोलियां, 4 साथियों समेत पकड़ा गया एक लाख का इनामी डकैत लुक्का

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 May 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के समय नियाती के जंगलों में देखने की सूचना के बाद तलाश की गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से 50 और डकैतों की तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग की गई।

Dholpur News: Police caught a prize money worth Rs 1 lakh from the forests of Niyati.
पुलिस की गिरफ्त में लुक्का की गैंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बसई डांग क्षेत्र के नियाती के जंगलों में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक लाख के इनामी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को चार साथियों समेत गिरफ्तार किया है। इनमें दो अपराधी नाबालिग होने पर पुलिस ने निरुद्ध किया है। डकैत गैंग से पांच हथियार समेत 60 कारतूस भी बरामद किए हैं।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया एडीजी क्राइम दिनेश एम एन के निर्देश में अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया जिले का कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का विगत लंबे समय से फरार चल रहा था। डकैत को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी क्राइम द्वारा हाल ही में एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। डकैत गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस की डीएसटी, क्यूआरटी टीम समेत साइबर सेल विशेष निगरानी रख रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया शनिवार को धौलपुर पुलिस को जरिए मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग के समय नियाती के जंगलों में देखा गया है। मुखबिर की सूचना बाड़ी सीओ नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में डीएसटी, क्यूआरटी, बाड़ी, सदर बसई डांग, सोने का गुर्जा थाना पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डकैत गैंग को सरेंडर करने के लिए कहा था, लेकिन डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का और उसके सहयोगियों ने पुलिस को टारगेट कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

इधर, आत्मरक्षा में पुलिस ने भी डकैतों की गैंग पर फायरिंग की। पुलिस की तरफ से 50 और डकैतों की तरफ से करीब 40 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का, डकैत रामबृज और रामू को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो नाबालिग को निरुद्ध किया है।

पांच हथियार और 60 कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग से पुलिस ने पांच हथियार समेत 60 कारतूस बरामद किए हैं। डकैतों के कब्जे से तीन राइफल और दो 315 बोर के कट्टा बरामद किए हैं। अनुसंधान में और हथियार भी बरामद हो सकते हैं।

37 मामले हैं दर्ज
एक लाख के इनामी डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का पर धौलपुर समेत मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में टोटल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, राज कार्य में बाधा, उद्धापन, मारपीट जैसे अभियोग दर्ज हैं। डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का पर मध्य प्रदेश की मुरैना जिला पुलिस भी पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।

पुलिस ने बाजार में निकाला जुलूस
कुख्यात डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का डकैत रामब्रज और डकैत रामू का भारी पुलिस बल के साथ धौलपुर शहर में जुलूस निकाला गया है। जुलूस की शुरुआत कोतवाली पुलिस थाने से की गई। शहर के प्रमुख बाजारों में होते हुए जुलूस वापस कोतवाली पुलिस थाने पर समाप्त किया गया। डकैत गैंग को देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ भी उमड पड़ी।

अनुसंधान में खुलेंगे बड़े राज
पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा ने बताया डकैत धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गैंग से पुलिस पूछताछ कर रही है। डकैत गैंग धौलपुर समेत भरतपुर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी संगीन वारदात को अंजाम दे चुकी है। पुलिस द्वारा डकैत गैंग से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने दावा किया है अनुसंधान में बड़ी-बड़ी वारदात के राजफास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed