{"_id":"66444c58f03f1f86dd040ad8","slug":"dholpur-news-rajjo-s-gang-opened-fire-on-police-dacoit-injured-in-retaliatory-firing-police-arrested-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: रज्जो की गैंग ने चलाई पुलिस पर गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल डकैत पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: रज्जो की गैंग ने चलाई पुलिस पर गोलियां, जवाबी फायरिंग में घायल डकैत पुलिस गिरफ्त में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 15 May 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
इनामी डकैत राजवीर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में जांघ में गोली लगने से घायल डकैत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल डकैत का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजवीर पर मप्र और उप्र पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस और इनामी डकैत राजवीर उर्फ रज्जो की गैंग के मध्य बसेड़ी थाना इलाके में पिपरोंन की पुलिया के पास बीती रात हुई मुठभेड़ में डकैत राजवीर की जांघ में गोली लगने से पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल डकैत राजवीर को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 25 हजार के इनामी डकैत राजवीर उर्फ रज्जो के बसेड़ी इलाके में पिपरोंन की पुलिया के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना पर स्पेशल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही डकैत गैंग ने गोली चलाना शुरू कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली डकैत राजवीर की जांघ में लगी गई, जिससे घायल हुए डकैत को पुलिस ने मौके से दबोच लिया और जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल डकैत पर राजस्थान के अलावा मप्र और उप्र में भी इनाम घोषित है। घायल डकैत राजवीर के खिलाफ डकैती, लूट, अपहरण ,मारपीट एवं राजकार्य में बाधा जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।