{"_id":"662e052302a6359aa80226bf","slug":"dholpur-news-two-separate-road-accidents-took-away-two-lives-one-injured-a-retired-soldier-among-the-dead-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों ने ली दो की जान, एक जख्मी, मृतकों में एक रिटायर्ड फौजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों ने ली दो की जान, एक जख्मी, मृतकों में एक रिटायर्ड फौजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पुलिस आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में जिले में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों डेड बॉडी के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
शनिवार रात दिहोली थाना क्षेत्र के रेहना वाली मंदिर पर झंडा चढ़ाने आए दो श्रद्धालुओं को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 65 वर्षीय प्रहलाद पुत्र धनीराम निवासी पिनाहट एवं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल श्रद्धालु को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर श्रद्धालु प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल का जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे सड़क हादसे में रविवार को मनिया थाना क्षेत्र के भोंडिया गांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार रिटायर फौजी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में फौजी कल्याण सिंह पुत्र नत्थीलाल निवासी शायपुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची मनिया थाना पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाने ले जा रही थी लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों दुर्घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।