{"_id":"66715c52d51918aeb405aace","slug":"dholpur-news-youth-protest-against-women-s-reservation-accuse-government-of-step-motherly-treatment-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: महिला आरक्षण के विरोध में युवकों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: महिला आरक्षण के विरोध में युवकों का अर्द्धनग्न प्रदर्शन, सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बेरोजगार युवक समिति ने राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के विरोध में अर्द्धनग्न होकर गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महिला आरक्षण में बढ़ोतरी से बेरोजगार युवकों के भविष्य पर खतरा बढ़ जाएगा।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार को बेरोजगार युवक समिति ने राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को 50% आरक्षण देने के विरोध में शहर के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी युवाओं ने विरोध रैली निकालकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से महिला आरक्षण को यथावत रखने की मांग की गई है।
बेरोजगार युवक समिति के सदस्य राम दिनेश गुर्जर ने बताया कि सरकार ने महिलाओं का आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50% कर दिया है, जिसके कारण युवाओं में रोष पैदा हो रहा है। महिला आरक्षण में बढ़ोतरी से बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा सरकार पहले से ही सरकारी नौकरियों में भर्तियां कम निकाल रही है, उसके बावजूद राज्य सरकार ने महिला आरक्षण में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगार युवाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50% किया था, जिसे हाईकोर्ट ने असंवैधानिक माना है। समिति के सदस्यों का कहना है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की संख्या देश में अधिक है। इसके बावजूद सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रही है। जिले भर के युवाओं में महिला आरक्षण को बढ़ाए जाने पर विरोध देखा जा रहा है।
Trending Videos
सरकार के इस निर्णय से नाराज युवाओं ने गांधी पार्क में बैठकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अर्द्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया। युवाओं ने बैठक करने के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय तक आक्रोश रैली भी निकाली। जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। युवाओं ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आरक्षण को यथावत नहीं रखा तो प्रदेश के युवा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।