{"_id":"65e40c57a0e9532e830b31db","slug":"rajasthan-news-happiness-of-marriage-turned-into-mourning-father-of-the-groom-died-due-to-drowning-in-canal-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात में जा रहे दूल्हे के पिता की नहर में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारात में जा रहे दूल्हे के पिता की नहर में डूबने से हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: दूल्हे के पिता की नहर में डूबकर हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मामला बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का है।
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बसेड़ी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में शनिवार रात दूल्हे के पिता की नहर में डूबने पर मौत होने से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महुआ निवासी समय सिंह अपने बेटे राहुल की बारात लेकर रतनपुर गांव आया था। नहर के बगल में ही शादी का आयोजन चल रहा था। रात करीब 11 बजे बारात निकलने के दौरान नहर की पटरी पर चल रहे दूल्हे के पिता का पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से बारात में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों ने समय सिंह को पानी से निकालकर बसेड़ी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय समय सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
दूल्हे के पिता की मौत होने से शादी के कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया नहर में डूबने से दूल्हे के पिता की मौत हुई है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।