सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur News: Toxic Water Kills Large Number of Fish in Tamtia Pond, Villagers Protest Pollution Crisis

Dungarpur News: टामटिया तालाब में जहरीले पानी का कहर, बड़ी संख्या में मछलियां मरीं, ग्रामीणों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

दाहोद मार्ग स्थित टामटिया गांव में बारहमासी नाले का पानी जहरीला होने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्रवाई की मांग उठी है।
 

Dungarpur News: Toxic Water Kills Large Number of Fish in Tamtia Pond, Villagers Protest Pollution Crisis
तालाब में दूषित पानी से बड़ी संख्या में मछलियां मरींं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दाहोद मार्ग स्थित गांव टामटिया के बारहमासी नाले में अचानक बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। किनारे पर बड़ी मात्रा में मृत मछलियां दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पास स्थित एक कपड़ा मिल से निकलने वाला एसिडयुक्त दूषित पानी तालाब में छोड़ा जा रहा है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है।



स्थानीय लोगों के अनुसार पहले नहरों का साफ पानी तालाब में मिल जाने से प्रदूषण का असर कम हो जाता था, जिसके कारण मछलियां किसी तरह जीवित थीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नहर का पानी कम आने और सीधे मिल का रासायनिक पानी तालाब में पहुंचने से पानी जहरीला हो गया। इसके चलते अचानक बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी की सतह पर तैरने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, कार से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो तालाब का पानी पशुओं और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही तालाब में मिल रहे दूषित पानी को तुरंत बंद करवाने और पानी के नमूनों की जांच कराने की भी मांग उठाई गई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed