सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   neet paper leak jaipur congress protest bjp headquarters gherao water cannon dharmendra pradhan resignation

NEET पेपर लीक पर हाईवोल्टेज बवाल: बैरिकेडिंग टूटी और सड़कों पर भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता-पुलिस, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Thu, 21 May 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जयपुर में कांग्रेस ने बीजेपी मुख्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए बीजेपी कार्यालय की ओर कूच किया।

neet paper leak jaipur congress protest bjp headquarters gherao water cannon dharmendra pradhan resignation
जयपुर में NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार को कांग्रेस ने बीजेपी मुख्यालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए शहीद स्मारक के रास्ते बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन के चलते पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
Trending Videos





बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में कई जगह बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बीजेपी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

neet paper leak jaipur congress protest bjp headquarters gherao water cannon dharmendra pradhan resignation
कांग्रेस ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग - फोटो : अमर उजाला
“नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” के लगे नारे

प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “नीट का पेपर कहां मिलेगा, बीजेपी के बाड़े में” जैसे नारे लगाए, जिससे माहौल और गरमा गया।

डोटासरा ने NTA भंग करने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से लगातार NEET पेपर लीक हो रहा है और अब एजेंसी पर लोगों का भरोसा नहीं बचा है। डोटासरा ने NTA को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और सिर्फ CBI जांच पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाए।
 

neet paper leak jaipur congress protest bjp headquarters gherao water cannon dharmendra pradhan resignation
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को भी पूरे राजस्थान में हुए थे प्रदर्शन

इससे पहले बुधवार को भी कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किए थे। कई जिलों में धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक मामले की जांच पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बीजेपी कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे, प्रशासन अलर्ट

दूसरी ओर बीजेपी कार्यकर्ता भी कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर रहे हैं। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया, ताकि किसी भी तरह के टकराव की स्थिति न बने।

विज्ञापन

PCC प्रदर्शन में शाहपुरा विधायक मनीष यादव गिरफ्तार

neet paper leak jaipur congress protest bjp headquarters gherao water cannon dharmendra pradhan resignation
शाहपुरा विधायक मनीष यादव - फोटो : अमर उजाला

 

नीट पेपर लीक के विरोध में हुए PCC प्रदर्शन के दौरान शाहपुरा विधायक मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed