सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Heatwave Intensifies Across Rajasthan, Yellow Alert Issued in Several Districts

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट; श्रीगंगानगर सबसे गर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 21 May 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है। श्रीगंगानगर में तापमान 46.5 डिग्री पहुंचा। जयपुर, कोटा, अलवर समेत कई शहरों में लू चली। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिन शुष्क मौसम और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

Heatwave Intensifies Across Rajasthan, Yellow Alert Issued in Several Districts
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक राहत की संभावना कम जताते हुए प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है।


पिछले 24 घंटों के दौरान पिलानी (45.3 डिग्री सेल्सियस), फलोदी और बीकानेर (44.8 डिग्री सेल्सियस), चूरू (44.5 डिग्री सेल्सियस), कोटा और अलवर (44.2 डिग्री सेल्सियस) तथा चित्तौड़गढ़ (44 डिग्री सेल्सियस) में भी तेज गर्मी दर्ज की गई। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश इलाके लू की चपेट में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ जिलों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली। सिरोही में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और प्रतापगढ़ में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़, अलवर, टोंक, फतेहपुर, करौली और दौसा समेत कई शहरों में पारे में 1 से 2 डिग्री तक कमी आई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार रहा।
विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें- Jaipur News: जयपुर में सरस दूध हुआ महंगा, 21 मई शाम से नई दरें लागू; दही, छाछ, लस्सी और पनीर के दाम भी बढ़े

अगले चार दिन मौसम रहेगा शुष्क

मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में आगामी चार दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा और हीटवेव की स्थिति जारी रह सकती है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लोगों को दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

जयपुर में मामूली राहत, लेकिन तपिश कायम

राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में हल्की गिरावट के बावजूद दिनभर गर्म हवाओं और चुभती धूप से लोगों को राहत नहीं मिली।

शेखावाटी में चार दिन हीटवेव 

सीकर और शेखावाटी क्षेत्र में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक क्षेत्र में हीटवेव और शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान यहां धूल भरी आंधियां भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के आस-पास बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed