फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Good news for the youth of Rajasthan, 51000 will soon get jobs

Rajasthan: राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! 51 हजार को जल्द मिलेगी नौकरी, 80 हजार भर्तियों की तैयारी

Tue, 28 Jul 2026 10:38 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 10:38 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में नियुक्तियां दी जाएंगी। इसके अलावा 80 हजार पदों पर जल्द भर्ती परीक्षा और 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की गई है।
 

विज्ञापन
Good news for the youth of Rajasthan, 51000 will soon get jobs
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे, तभी राजस्थान और भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत के दम पर पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


51 हजार युवाओं को दो महीने में मिलेंगे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दे चुकी है। इसके अलावा 51 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले दो महीने में इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


80 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती परीक्षा
भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही 80 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगी। इसके साथ ही 70 हजार नई भर्तियों की भी घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सपनों की उड़ान' से युवाओं को मिला संदेश
मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उल्लेख करते हुए कहा कि सपने वही होते हैं जो व्यक्ति को उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर बड़ी सफलता की शुरुआत एक छोटे सपने से होती है और दृढ़ संकल्प से कुछ भी असंभव नहीं है।


यह भी पढ़ें: अमायरा सुसाइड केस: नीरजा मोदी स्कूल के मालिक, प्रिंसिपल समेत चार पर चलेगा मुकदमा

पेपर लीक आरोपियों पर सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोषियों को जेल भेजा गया है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ा रही है। साथ ही 'राजस्थान गौरव खेल' पहल के तहत पांच पारंपरिक ग्रामीण खेलों को शामिल किया गया है, ताकि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed