बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Banswara News: School Van Carrying Children Rams Parked Truck, One Child Killed, Two Critical

बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कूली बच्चों से भरी वैन, एक मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 12:00 PM IST
Banswara News: School Van Carrying Children Rams Parked Truck, One Child Killed, Two Critical
शहर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरी एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसा दाहोद मार्ग पर ठीकरिया से पहले पेट्रोल पंप के सामने की तरफ हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी स्कूल के बच्चों से भरी वैन तेज रफ्तार से सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई बच्चे वाहन के भीतर ही फंस गए।

हादसा होते ही मौके से गुजर रहे लोगों ने बचाव कार्य आरंभ कर दिया लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। साथ ही पुलिस और 108 पर सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक बच्चे हयान पुत्र राजेश वसानिया को मृत घोषित कर दिया। साथ ही एक अन्य बच्चे रुद्र नेमा की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे विशेष निगरानी में रैफर कर दिया गया है, शेष बच्चों का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 3 साल बाद मिला इंसाफ! पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने वाले पति; ससुर और दो देवर को उम्रकैद

अस्पताल में मची अफरा तफरी
हादसे के बाद सुबह से ही बड़ी संख्या में घायल बच्चों और उनके परिजनों के अस्पताल पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। दो गंभीर बच्चों को चिकित्सक ने सीपीआर भी दिया। हादसे की जानकारी के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वतसिंह चुंडावत, डिप्टी मनीष चारण, सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बारे में जानकारी ली। साथ ही घटनाक्रम से जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव को भी अवगत कराया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे की ओर टकराई हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

हादसे के बाद नेमा-महाजन समाज में शोक की लहर है। मृतक और घायल अधिकांश बच्चे इसी स्कूल के हैं। स्थानीय लोगों ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सड़क पर खड़े भारी वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026

आधुनिक मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की जांच होगी आसान

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ जोन के अभियंता ने पार्षदों पर बदतमीजी का आरोप लगाया

28 Jul 2026

फरीदाबाद में नहीं है सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट

28 Jul 2026

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

28 Jul 2026

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

28 Jul 2026

सुरों की सजी शाम, बुढ़ापे की लकड़ी कार्यक्रम में सुनाए गए नग्मे

28 Jul 2026

Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed