{"_id":"6741ad0f8870727326092424","slug":"341-sanitation-workers-will-be-recruited-in-6-bodies-in-hanumangarh-district-now-applications-will-be-open-till-27th-november-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2345463-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, अब 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, अब 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले के 6 निकायों में 341 सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर कर दी गई है। डीएलबी की ओर से निकाली गई इस भर्ती में आवेदक की उम्र 18 से कम और 40 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
नगर परिषद हनुमानगढ़
विज्ञापन
विस्तार
राज्य सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर निकली सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने की तारीख को दूसरी बार आगे बढ़ा दिया है, अब भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 27 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 20 नवंबर किया गया था, अब एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया को 7 दिन आगे बढ़ाया गया है।
बता दें कि जिले के 6 नगरीय निकायों में 341 सफाई कर्मियों की भर्ती होनी है। खास बात है कि इस भर्ती में हनुमानगढ़ नगर परिषद में सबसे अधिक 116 सफाई कर्मियों की होगी, जबकि नोहर में सबसे कम 11 कर्मियों की भर्ती होगी। डीएलबी की ओर से निकाली गई भर्ती में इस बार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में पदों की संख्या बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित शर्तों के मुताबिक 1 जनवरी 2025 को अभ्यर्थी की आयु 18 साल से कम व 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सफाई कर्मचारी के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पुरी ने बताया कि नियमानुसार पात्र लोगों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं।
अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए
नगर परिषद की ओर से 410 आवेदकों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह वे लोग हैं, जिन्होंने एनजीओ के माध्यम से नगर परिषद में बतौर सफाई श्रमिक काम किया है और वर्तमान में भी कर रहे हैं। हालांकि यहां पर 116 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए आवेदकों की संख्या अधिक होने से लॉटरी और प्रेक्टिकल के जरिए चयन होगा और बेहतर काम करने वालों की मेरिट के आधार पर भर्ती होगी।
कहां, कितने पदों पर होगी भर्ती
हनुमानगढ़ नगर परिषद में 116, नोहर 11, पीलीबंगा 39, भादरा 39, संगरिया 47 और रावतसर में 79 सफाई कर्मियों की भर्ती होगी।
Trending Videos