सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Woman accused son and daughter-in-law of stealing jewelry and cash, said- tried to burn for land

Hanumangarh : महिला ने बेटे-बहू पर लगाया जेवर और नकदी चोरी का आरोप, कहा- जमीन के लिए जलाने का प्रयास किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे और बहू पर जेवरात और नकदी चोरी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटे-बहू ने उसकी जमीन हड़पने के लिए पूर्व में उसे जलाने का प्रयास भी किया था।

Hanumangarh: Woman accused son and daughter-in-law of stealing jewelry and cash, said- tried to burn for land
पुलिस थाना टिब्बी
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में संपत्ति विवाद के चलते एक बुजुर्ग महिला को जलाकर मारने की कोशिश और घर में घुसकर जेवरात व नकदी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता निर्मला देवी (65) ने अपने बेटे और बहू पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं।

Trending Videos


टिब्बी के राधास्वामी डेरे के पास रहने वाली निर्मलादेवी ने अपने बेटे पवन कुमार और बहू रवीना उर्फ रेणु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टिब्बी थाने के एएसआई देवीलाल के अनुसार निर्मला देवी के नाम पर चक नंबर 14 जीजीआर में 25 बीघा जमीन है। इससे पहले उन्होंने अपने बेटों पवन कुमार और सुरेश कुमार को 20 बीघा जमीन का बंटवारा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पवन और रवीना लगातार उसे परेशान करते हैं और उसकी जमीन हड़पने की कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने एक बार उसे जलाकर मारने का प्रयास भी किया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान वह अपने बेटे सुरेश कुमार और बेटी के साथ जयपुर में थी। जब वह 16 जनवरी को वापस लौटी तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी गैर मौजूदगी में पवन और रवीना ने उसके घर में घुसकर सन्दूक में रखे 10 तोला सोने के आभूषण और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी।

जब निर्मला देवी ने उनसे घर छोड़ने और चोरी का सामान लौटाने को कहा, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई देवीलाल को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed