सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Dossier of chitta and radio tablet on e-recording, two tattoos arrested

Hanumangarh: ई-रिक्शा से चिट्टा और नशीली टैबलेट की तस्करी मामले में दो गिरफ्तार; 63 ग्राम हेरोइन बरामद; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangrh: शुरुआती तलाशी में उनके पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब ई-रिक्शा की बारीकी से तलाशी ली गई तो उसमें बनाई गई एक छिपी हुई जगह से 63 ग्राम हेरोइन और 16 हजार प्रेगाबलिन टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Dossier of chitta and radio tablet on e-recording, two tattoos arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ के मादक और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन तस्कर भी पकड़े न जाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ सदर थाना पुलिस ने ई-रिक्शा की आड़ में चिट्टा और प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 63 ग्राम हेरोइन और प्रेगाबलिन की 16 हजार टैबलेट बरामद की हैं।
Trending Videos


तस्करों ने ई-रिक्शा में एक खुफिया तह बनाई थी, जिसमें ये मादक पदार्थ छुपा रखे थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते यह चालाकी काम नहीं आई और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी में हुआ भंडाफोड़
पुलिस के अनुसार, रविवार रात सदर थाना प्रभारी एसआई अजय कुमार गिरधर के नेतृत्व में टीम श्रीगंगानगर रोड स्थित पालेवाली ढाणी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर नाकाबंदी की गई। तभी एक ई-रिक्शा को रुकवाया गया, जिसमें दो युवक सवार थे। पूछताछ में इनकी पहचान अजय कुमार अरोड़ा (48) पुत्र इन्द्रजीत अरोड़ा, निवासी वार्ड नंबर 6, वेयर हाउस के पीछे, पीलीबंगा, हाल किरायेदार मकान नंबर 7/159, जंक्शन और अजय कुमार लोहार (25) पुत्र राजकुमार लोहार, निवासी वार्ड 7, पुरानी खुंजा, सेक्टर 12, जंक्शन, हाल किरायेदार मकान नंबर 7/225, जंक्शन के रूप में हुई।

पढ़ें: भीलवाड़ा के आसींद में तेंदुए का आतंक, 12 साल के लड़के सहित आठ लोगों पर किया हमला

खुफिया तह से बरामद हुआ नशा
शुरुआती तलाशी में उनके पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन जब ई-रिक्शा की बारीकी से तलाशी ली गई तो उसमें बनाई गई एक छिपी हुई जगह से 63 ग्राम हेरोइन और 16 हजार प्रेगाबलिन टैबलेट बरामद हुईं। इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना मिलने पर औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बरामद टैबलेट्स को अपने कब्जे में लिया। विभाग की ओर से भी दोनों आरोपियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज इस मामले की जांच अब जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ कर रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे कब से इस धंधे में लिप्त हैं, ये नशा कहां से खरीदते थे और किन-किन जगहों पर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed