सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Cyber fraudster linked to Pakistan gang held, Rs 3.26 crore trail, 36 cases across 14 states

Hanumangarh News: पाकिस्तानी गैंग से जुड़ा साइबर ठग पकड़ा, 3.26 करोड़ का लेनदेन जब्त, 14 राज्यों से 36 शिकायतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा करते हुए हनुमानगढ़ साइबर थाना पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ काम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खातों से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है।
 

Hanumangarh News: Cyber fraudster linked to Pakistan gang held, Rs 3.26 crore trail, 36 cases across 14 states
पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हनुमानगढ़ साइबर थाना पुलिस ने ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसमें पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स भी शामिल थे। इस गिरोह के एक सदस्य हरदीप सिंह (29) को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हरदीप सिंह किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर ठगी में सहयोग कर रहा था। इन खातों में कुल 3 करोड़ 26 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन दर्ज हुआ है। इन खातों से जुड़े 14 राज्यों में कुल 36 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। एक खाताधारक ने खुद इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला गंभीरता से जांच के दायरे में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ एसपी हरिशंकर ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तानी हैंडलर्स से सीधे संपर्क के ठोस सबूत मिले हैं। आरोपी की जोन कार्यालय, सीआईडी, श्रीगंगानगर में ज्वाइंट इंटेलिजेंस कमेटी में पूछताछ भी की जा चुकी है। हरदीप सिंह को 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: Alwar: अलवर में सड़क हादसे में दो की मौत, मृतक को लगातार मिल रही थी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह पाकिस्तान से संचालित साइबर फ्रॉड गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहा था। वह लोगों को बहला-फुसलाकर उनके बैंक खाते की जानकारी और दस्तावेज हासिल करता था, जिन्हें पाकिस्तानी गिरोह को भेज देता था। 

पाकिस्तान में बैठे ठग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सस्ता सामान बेचने, 'हर्षा साई फाउंडेशन' जैसे फर्जी विज्ञापनों के जरिए लोगों को झांसा देते थे। पीड़ितों से पैसे ठगने के बाद राशि आरोपी द्वारा उपलब्ध कराए गए भारतीय बैंक खातों में जमा होती थी।

हरदीप सिंह इन खातों से प्राप्त राशि से यूएसडीटी जैसी इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा खरीदकर पाकिस्तानी हैंडलर्स को ट्रांसफर कर देता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पाकिस्तानी गिरोह को बैंक खातों के अलावा मोबाइल सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए थे। आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया, जिनमें 26 बैंक पासबुक, 8 चेकबुक, 18 एटीएम कार्ड, 8 सिम कार्ड, 3 मोबाइल फोन पाकिस्तान से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed