सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Two accused arrested for cheating people by promising to double their money

Hanumangarh: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 10.75 लाख के नकली नोट बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नोट दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों गुरजंट सिंह उर्फ बिट्टू और लखवीर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार कर उनके पास से 10.75 लाख रुपये के नकली नोट और 2200 रुपये की असली मुद्रा बरामद की है।

Hanumangarh: Two accused arrested for cheating people by promising to double their money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की जंक्शन सिटी पुलिस ने नकली नोटों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी भोले भाले लोगों को नोट दोगुना करने का झांसा देकर असली नोटों के बदले नकली नोट देकर फरार हो जाते थे। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों का रिमांड मंजूर करवा कर पूछताछ में जुटी हुई है। एसीपी अरशद अली ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि हनुमानगढ़ में एक ठगी का गिरोह सक्रिय है, जो लोगों को नोट दुगना करने का झांसा देकर ठगी करता है। इस सूचना पर एसपी ने जिला विशेष टीम के माध्यम से गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए। पुलिस टीम ने लगातार सूचनाओं का संकलन कर गुरजंट सिंह उर्फ बिटटू और लखवीर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार किया।
Trending Videos


गिरफ्तार आरोपियों से कुल 10 लाख 75 हजार रुपये के नकली नोट (चिल्ड्रन बैंक) और 2200 रुपये की असली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में मामला दर्ज कर लिया गया है। विशेष रूप से यह भी पता चला है कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी ठगी के कई मामले दर्ज है। आरोपी लोगों से संपर्क कर उन्हें नोट दुगना करने का झांसा देते थे। वे वीडियो के जरिए नकली नोटों की गड्डियां दिखाकर विश्वास जीतते थे। शुरुआत में वे कस्टमर को एक असली नोट सैंपल के रूप में दिखाते थे, ताकि ग्राहक को यह विश्वास हो जाए कि वह नोट असली है। बाद में जब ग्राहक उनसे मिलने के लिए आता था, तो आरोपी नकली नोटों की गड्डियां बनाकर उनके साथ ठगी करते थे। असली नोट के ऊपर-नीचे नकली नोट लगा कर उन्हें धोखा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ बिटटू उर्फ जन्टा (28) पुत्र कश्मीर सिंह रायसिख, निवासी फतेहपुर थाना संगरिया, हनुमानगढ़ और लखवीर सिंह उर्फ लखविन्द्र सिंह उर्फ लखा (27) पुत्र जगराज सिंह मजबीसिख, निवासी चक ज्वाला सिंह वाला, हनुमानगढ़ के रूप में हुई। इस पूरे ऑपरेशन में जिला विशेष टीम (डीएसटी) हनुमानगढ़ की अहम भूमिका रही है, जिनकी सूझबूझ और मेहनत से यह सफलता मिली। सीओ सिटी मीनाक्षी और जंक्शन सिटी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। ठगी से जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed