सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Former Cabinet Minister Rampratap Sahu's vehicle stolen, case disclosed within 6 hours of filing

Hanumangarh: पूर्व कैबिनेट मंत्री का वाहन चोरी, मामला दर्ज होने के छह घंटे में हुआ खुलासा; आरोपी की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Jun 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh News: भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामप्रताप सहू के निवास स्थान से बोलेरो कैंपर गाड़ी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जंक्शन पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के छह घंटे बाद ही गाड़ी बरामद कर ली। पढ़ें पूरी खबर...।

Hanumangarh: Former Cabinet Minister Rampratap Sahu's vehicle stolen, case disclosed within 6 hours of filing
जंक्शन थाना की पुलिस टीम ने बरामद की चोरी हुई गाड़ी
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ के जंक्शन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बोलेरो कैंपर वाहन चोरी की वारदात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज छह घंटे में ट्रेस कर लिया। चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। चोरी की गई बोलेरो कैंपर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रामप्रताप की थी। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री के बेटे ने जंक्शन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

Trending Videos


मंत्री पुत्र ने थाने में आकर दिया था परिवाद
हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी हरीश सहू पुत्र डॉ. रामप्रताप सहू ने सोमवार सुबह करीब सात बजे थाने में सूचना दी कि रात्रि 11:40 से 11:45 के बीच उनके घर के सामने खड़ी बोलेरो कैंपर (नंबर RJ-02-U-9232) को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। सूचना पर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ मय पुलिस दल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद दोपहर रिपोर्ट मिलने के आधार पर थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पर प्रकरण संख्या 422/2025, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर और वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक गजेंद्र शर्मा और एएसआई जयसिंह सहित दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमें विभिन्न दिशाओं में रवाना की गईं। इसके अलावा भी लोकल स्तर पर भी टीम इस दौरान काम कर रही थी।

देर रात्रि पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरीशुदा बोलेरो केम्पर के साथ जंक्शन थाना की पुलिस टीम।

यह भी पढ़ें- Alwar News: निवेश के नाम पर में 93 लाख की साइबर ठगी, दूसरा आरोपी विशाल गिरफ्तार; टैबलेट और अन्य उपकरण बरामद

सीसीटीवी फुटेज और छोड़ी गई बाइक से खुला राज
पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ जंक्शन, डबली राठान, पीलीबंगा व सूरतगढ़ में मानवीय आसूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच की। घटनास्थल पर आरोपी द्वारा छोड़ी गई मोटरसाइकिल की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह बाइक भी चोरी की थी, जो रवि पुत्र महीराम उर्फ कालूराम नायक निवासी चक 6 एमएलडी बी द्वारा अनूपगढ़ से चोरी की गई थी।

देर रात्रि पुलिस द्वारा बरामद की गई चोरीशुदा बोलेरो केम्पर के साथ जंक्शन थाना की पुलिस टीम।
 
डीएसटी श्रीगंगानगर की मदद से आरोपी ने छोड़ी कैंपर, फरार
पुलिस लगातार बोलेरो कैंपर को ढूंढने के लिए पडौसी जिले की पुलिस से भी संपर्क में थे। सूचनाओं के आधार पर डीएसटी-02 श्रीगंगानगर की टीम के समन्वय से हिन्दूमलकोट के पास फतुही गांव में घेराबंदी की गई। पुलिस को देख आरोपी रवि नायक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो कैंपर को बरामद कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
 
आदतन वाहन चोर है आरोपी, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
मामले में नामजद किया गया रवि नायक एक आदतन वाहन चोर है। उसने अनूपगढ़ से चोरी की गई मोटरसाइकिल से हनुमानगढ़ आकर बोलेरो कैंपर चोरी की। उसके खिलाफ अनूपगढ़, नई मंडी घड़साना सहित विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। संबंधित थानों को सूचना देकर उसका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया जा रहा है।
 
आरोपी चोर ने दो जगह दी आमलोगों को लिफ्ट
जंक्शन सीआई लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी चोर बड़ा ही अजीब तरीके का है। उसने जंक्शन बस स्टैंड से थोड़ी दूरी पर एक व्यक्ति को हाथ से रुकने का इशारा करने पर लिफ्ट देकर उसे 8 नंबर चुंगी पर छोड़ा। उसके बाद श्रीगंगानगर बॉर्डर इलाके के गांव कालिया के पास भी किसी महिला को उसने लिफ्ट दी थी। पुलिस इस दौरान दोनों लिफ्ट लेने वालों तक भी पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें- Alwar News: अलवर में आवारा कुत्तों का आतंक, नोगांवा में युवक को नोंचा, चेहरा बुरी तरह जख्मी
 
शहर से शहर वाहन लेकर घूमता रहा आरोपी
सीआई ने बताया कि आरोपी वाहन को शहर से शहर और गांव से गांव घुमाता रहा। आरोपी गाड़ी को बेचने की फिराक में पंजाब बॉर्डर तक जा आया था, लेकिन जब तक वो गाड़ी बेच पाता उससे पहले ही पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस श्रीगंगानगर के फतुही से गाड़ी को बरामद कर थाने ले आई है।
 
पुलिस टीम का विशेष योगदान
इस कार्य में थाना हनुमानगढ़ जंक्शन के उप निरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, एएसआई जयसिंह, कांस्टेबल चन्द्रविजय शेखर, मेजर सिंह, बलवंत कुमार, ओमप्रकाश, संदीप कूकना, सुरेश कुमार, जीतराम, कृष्ण सिंह का विशेष योगदान रहा। थाना अनूपगढ़ से थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड मय टीम, साइबर सेल एसपी कार्यालय से वाहेगुरु सिंह हेड कांस्टेबल मय टीम, डीएसटी-02 श्रीगंगानगर से राजेन्द्र कुमार, संदीप थोरी, जितेन्द्र कुमार व लालचंद जाखड़ ने अहम भूमिका निभाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed