सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh News: Mentally disturbed girl consumed poison after divorce, died while being taken to hospital

Hanumangarh News: पति से तलाक के बाद मानसिक रूप से परेशान युवती ने जहर खाया, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

जिले के पल्लू थाना क्षेत्र के हमीरदेसर गांव में पति से तलाक के बाद मानसिक रूप से परेशान चल रही महिला ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

Hanumangarh News: Mentally disturbed girl consumed poison after divorce, died while being taken to hospital
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ के पल्लू में पति से तलाक होने के बाद से पीहर में रह रही महिला ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामला पल्लू थाना क्षेत्र के गांव हमीरदेसर का है। इस संबंध में पल्लू पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
Trending Videos


पल्लू पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय ने बताया कि हमीरदेसर निवासी सोनू (30) पुत्री मेहरचन्द जाट पिछले दो-ढाई साल से पति से तलाक के बाद पीहर में रह रही थी। वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी, इसी के चलते उसने बुधवार को घर में रखी किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की माता कलावती की रिपोर्ट पर बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed