सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh Life imprisonment to accused of raping minor victim troubled by blackmailing committed suicide

Hanumangarh: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, ब्लैकमेलिंग से परेशान पीड़िता ने की थी आत्महत्या

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर लिया था।

Hanumangarh Life imprisonment to accused of raping minor victim troubled by blackmailing committed suicide
जिला न्यायालय, हनुमानगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले की पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोषी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

Trending Videos


विशिष्ट लोक अभियोजक सम्पत लाल गुप्ता ने बताया कि जुलाई 2022 में पीड़िता के पिता ने गोलूवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी सुनील ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म किया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग लड़की ने गांव के वाटरवर्क्स की डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में 18 गवाहों की गवाही और 30 दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं चुकाने पर तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता विनोद डूडी और राज्य की तरफ से विशिष्ट लोक अभियोजक सम्पत लाल गुप्ता ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed