{"_id":"679ba981e3e5e09fa8096f59","slug":"on-the-death-anniversary-of-mahatma-gandhi-in-hanumangarh-congress-workers-and-leaders-paid-tribute-offered-flowers-on-bapus-photograph-and-kept-silence-for-two-minutes-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2576040-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव और सत्य के लिए संघर्ष करना सिखाया। बापू का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित रहा।
हनुमानगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मौजूद नेता व नागरिक
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बापू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव और सत्य के लिए संघर्ष करना सिखाया। उन्होंने बताया कि बापू का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा में समर्पित रहा और भारत की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अंग्रेजों से निरंतर संघर्ष किया।
जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने एक महत्वपूर्ण तथ्य याद दिलाते हुए कहा कि 30 जनवरी 1948 को, जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई। तभी से यह दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भले ही गांधीजी के मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, लेकिन प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और शांति के उनके संदेश की अंततः जीत होगी। लाखों भारतीय, विशेषकर आम जनता, आज भी उनके विचारों और शिक्षाओं को महत्व देती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चंदड़ा, उपाध्यक्ष तरुण विजय, जयदेव भिड़ासरा, करनी सिंह राठौड़, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री हरप्रीत सिंह ढिल्लों, रविंद्र बेनीवाल, प्रवक्ता एवं कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, प्रवक्ता नवनीत संधू, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव विजेंद्र साईं, मांगीलाल स्वामी, हरी सैनी, रणवीर सिहाग और मोहम्मद हुसैन खोखर, डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, पूर्व सरपंच चेतराम खीचड़, पूर्व उपसभापति अनिल खीचड़, ओबीसी विभाग के महामंत्री सोहन लदोड्या, विधि विभाग जिलाध्यक्ष विजय गोंद, एनएसयूआई के रोहित जावा, मोहनलाल इंदलिया, कांग्रेस सेवादल महासचिव महेन्द्र चतुर्वेदी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Trending Videos