सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Police arrested mother and son accused of dowry harassment in Hanumangarh

Hanumangarh News: दहेज प्रताड़ना के आरोपी 12 साल बाद गिरफ्तार, मां-बेटे पर था 10-10 हजार का इनाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ पुलिस ने में दहेज प्रताड़ना के आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों करीब 12 साल से फरार चल रहे थे, पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Police arrested mother and son accused of dowry harassment in Hanumangarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ की महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में 12 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। महिला पुलिस थाना प्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि 2 मई 2012 को न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर एक केस दर्ज किया गया था। मामले में परिवादी ने बताया कि उसकी शादी कमलदीप पुत्र मदनलाल अरोड़ा निवासी शालीमार बाग नई दिल्ली के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर प्रताड़ित करने लगे।

Trending Videos

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी एक बार भी थाना या न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद आरोपी कमलदीप पुत्र मदनलाल, सुमन पत्नी मदनलाल और मदनलाल पुत्र खानचंद अरोड़ा के खिलाफ धारा 498ए, 406, 323 भादंसं और धारा 299 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में चालान पेश किया गया। न्यायालय की ओर से तीनों आरोपियों के स्थायी वारंट जारी किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पूनिया ने बताया कि वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत टीम का गठन किया गया, जिसमें फरार नामजद दस-दस हजार के इनामी अपराधी कमलदीप पुत्र मदनलाल और सुमन पत्नी मदनलाल अरोड़ा को हाल निवासी इन्द्रापुरम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मदनलाल की मृत्यु हो चुकी है, ऐसे में मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर उनके स्थायी वारंट का निस्तारण कर दिया गया है।

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी अपना पता बदलकर अन्य जगहों पर निवास कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी में थाने के हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह के अलावा कांस्टेबल हुकमचंद और द्रौपदी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed