सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Hanumangarh: Long absconding accused in drug smuggling in custody, SP launched special operation

Hanumangarh : नशे के तस्करी में लंबे समय से फरार आरोपी हिरासत में, जिला पुलिस अधीक्षक ने चलाया विशेष अभियान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Hanumangarh: Long absconding accused in drug smuggling in custody, SP launched special operation
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था, जबकि दूसरे ने 75 हजार नशीली गोलियों की सप्लाई की थी।

Trending Videos


मामले में सदर थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी तस्कर छिन्द्रपाल उर्फ छिन्द्रसिंह (37 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीगंगानगर जिले के खेत ढाणी 4 बी का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा था। 8 जून 2024 को दर्ज हुए एक मामले में पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों गुरप्रीत सिंह और आकाशदीप को गिरफ्तार किया था, जिनसे की गई पूछताछ में उन्होंने यह हेरोइन छिन्द्रपाल से खरीदे जाने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पल्लू थाना पुलिस की कार्रवाई

इधर पल्लू थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में नशीली गोलियां बेचने के आरोप में चूरू जिले के किशनपुरा निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। कुलदीप 75 हजार नशीली गोलियों की तस्करी में शामिल था।

यह मामला मई 2022 का था जिसमें गोगामेड़ी और भिरानी थानों में दर्ज मामलों में तीन आरोपियों फारूख, जाकिर हुसैन और राजेंद्र लूणा को 75 हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपियों ने इन टैबलेट्स की सप्लाई कुलदीप से होना बताया था।

इसके बाद पुलिस ने लगातार जांच करते हुए तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर कुलदीप की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर अन्य तस्करों और नेटवर्क से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed