सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Road hooliganism in Hanumangarh: 9 youths locked in three vehicles arrested

हनुमानगढ़ में सड़क पर हुड़दंग: तीन कारों में स्टंट कर रहे 9 युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Hanumangarh: गिरफ्तार युवकों को जब थाने लाया गया, तो उन्होंने पुलिस और समाज से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पुलिस ने तीनों कारों को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Road hooliganism in Hanumangarh: 9 youths locked in three vehicles arrested
पुलिस की गिरफ्त में सभी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में कारें दौड़ाते हुए हुड़दंग मचाना नौ युवकों को भारी पड़ गया। जंक्शन टाउन रोड पर देर रात स्टंट करते हुए तीन कारों में सवार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने एक-एक कर सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीनों गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है।
Trending Videos


घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे की है। तीन कारों में सवार होकर युवक जंक्शन टाउन रोड पर तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ा रहे थे, हॉर्न बजा रहे थे और सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित हुई टीमें
जंक्शन सिटी थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देशन में तुरंत दो विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने वायरल वीडियो और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीनों गाड़ियों की पहचान की और संबंधित युवकों को चिन्हित किया। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से सभी 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए सभी युवक टाउन के निवासी
शांतिभंग में पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों की पहचान विनोद कुमार उर्फ विवान (24),हेमंत छाबड़ा (19), घनश्यामदास उर्फ गोलू (18), प्रवेश (20), जितेन्द्र कुमार उर्फ सागर (18), कुशाग्र जाटोलिया (20), रोहित पारवानी (19), पियुष शर्मा (22) और अनुराग (22) सभी निवासीगण हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई।
 
पढ़ें: सिवान में भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को मिला इंकलाबी नौजवान सभा का समर्थन, एकजुटता का दिया संदेश

तीनों कारें सीज
गिरफ्तार युवकों को जब थाने लाया गया, तो उन्होंने पुलिस और समाज से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पुलिस ने तीनों कारों को जब्त कर लिया है और युवकों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी राठौड़ ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में सख्ती बरती जा रही है। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने, स्टंट दिखाने या लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

पुलिस का संदेश साफ
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। युवाओं को भी समझाया गया है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल खुद की, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed