सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   sangaria farmer mahapanchayat dune ethanol factory protest internet suspension

Rajasthan News: ड्यून एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान महापंचायत: इंटरनेट बंद, प्रशासन अलर्ट पर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरिया Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

संगरिया में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के विरोध में किसानों की बड़ी महापंचायत 7 जनवरी को होने जा रही है। दिसंबर में हुई हिंसक झड़पों और महापंचायतों के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

sangaria farmer mahapanchayat dune ethanol factory protest internet suspension
ड्यून एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में बड़ी किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के विरोध में किसान एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं। दिसंबर में हुई हिंसक झड़पों और महापंचायतों के बाद अब 7 जनवरी (बुधवार) को संगरिया में बड़ी किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसको देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और किसी अनहोनी की आशंका के चलते संगरिया तहसील क्षेत्र व उसके 10 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।

Trending Videos

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (बीकानेर) ने हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर यह आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार, आगामी सभाओं, संभावित भीड़ और गतिविधियों से शांति भंग होने, अफवाहें फैलने या किसी अप्रिय घटना की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए 6 जनवरी (मंगलवार) शाम 6 बजे से 7 जनवरी रात 11:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाएं निलंबित रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है। इससे अफवाहों पर अंकुश लगेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। पुलिस ने भी सभा स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाई है और वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी है।


हालांकि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वॉयस कॉल, लैंडलाइन सेवाएं, ब्रॉडबैंड इंटरनेट (खासकर अस्पतालों, बैंकों और औद्योगिक इकाइयों में), एसएमएस तथा मोबाइल कॉलिंग जैसी आवश्यक सेवाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। केवल मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाएं ही प्रभावित होंगी।

गौरतलब है कि टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में प्रस्तावित इस एथेनॉल फैक्ट्री का किसान लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने और भूजल स्तर में गिरावट आने के कारण कृषि भूमि बंजर हो सकती है। दिसंबर में हुई महापंचायतों में किसानों ने 20 दिन का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद अब संगरिया में नई सभा बुलाई गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed