{"_id":"673f2c47bee795f8110a336d","slug":"two-youths-were-arrested-along-with-banned-intoxicating-capsules-and-tablets-in-sub-tehsil-fefana-of-hanumangarh-district-fefana-police-station-took-action-on-the-information-of-dst-hanumangarh-news-c-1-1-noi1343-2339354-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh: शहर में 2,545 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, फेफाना थाना पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh: शहर में 2,545 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, फेफाना थाना पुलिस ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार
हनुमानगढ़ जिले की उप तहसील फेफाना थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) सेक्टर नोहर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2,545 प्रतिबंधित प्रेगाबलिन कैप्सूल और टैपेंटाडोल टैबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया।
हनुमानगढ़ में पुलिस ने दस्तयाब किए दो युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले की उप तहसील फेफाना थाना पुलिस ने डीएसटी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 2 हजार 545 प्रतिबंधित नशीले प्रेगाबलिन कैप्सूल व टैपेंटाडोल टैबलेट सहित दो युवकों को दस्तयाब किया है। दोनों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस ने औषधि नियंत्रण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। फेफाना पुलिस थाना प्रभारी एसआई विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों, जुआ, सट्टा, क्रिकेट बुक्की और अवैध धंधों की रोकथाम के लिए जीरो टोलरेंस अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की सूचना पर थाना के कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 हजार 545 प्रतिबंधित नशीले प्रेगाबलिन कैप्सूल और टैपेंटाडोल टैबलेट सहित विक्की उर्फ विक्रम (28) पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड सात, गांव रतपपुरा और शैलेन्द्र उर्फ शनि (24) पुत्र कालू सिंह रायसिख निवासी वार्ड नौ, गांव रतनपुरा तहसील नोहर पुलिस थाना फेफाना को दस्तयाब किया है।
दस्तयाब किए गए दोनों युवकों को आवश्यक कार्रवाई के बाद औषधि नियंत्रण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया। दस्तयाब दोनों युवकों से पूछताछ की जाएगी की इनके द्वारा नशीली गोलियां व कैप्सूल कहां से खरीदे गए थे और आगे कहां पर सप्लाई किए जाने थे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल जगदीश प्रसाद, मनीष कुमार और काशीराम शामिल रहे। इस कार्रवाई में डीएसटी सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। बता दें कि ज़िला पुलिस अधीक्षक अरशद अली के सुपरविजन में जिलेभर में अवैध शराब, नशीली गोलियों, कैप्सूल और अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई लगातार की जा रही है।
Trending Videos