सब्सक्राइब करें

मस्ती के रंग में डूबने को यहां आते हैं सैलानी

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in hotel khasa kothi jaipur
होटल खासा कोठी में होली सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के खासा कोठी होटल में टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित होने वाले होली उत्सव में खासी तादाद में सैलानी जुटते हैं। होटल खासा कोठी में ये होली उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल इसमें कई देशों के सैलानी आते हैं।  इस होली उत्सव  लोकप्रियता इतनी है कि इसमें शामिल होने के लिए सैलानी कई दिनों पहले ही आपना शेड्यूल तय कर लेते हैं।


 
Trending Videos

रंगारंग प्रस्तुतियों में भी लेते हैं भाग

holi celebration in hotel khasa kothi jaipur
होटल खासा कोठी में होली सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
सैलानी कई तरह की प्रतियोगिताओं में भाग भी लेते हैं। उनके लिए आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में रस्सा कस्सी, सिर पर मटका लेकर दौड़ने जैसी कई रोचक प्रतियोगिताएं होती हैं। इस तरह की गतिविधियों में पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रतियोगिताओं के साथ ही लोक कलाकारों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी इस कार्यक्रम में जान डाल देती है। इन प्रस्तुतियों में चंग की थाप के साथ नाचते गाते कलाकार, कालबेलियां डांस आदि प्रस्तुतियों को सैलानी खासा पसंद भी करते हैं। होली के रंग और इन रंगारंग प्रस्तुतियों से सैलानी होली के रंग में डूब जाते हैं और जमकर इस त्यौहार लुत्फ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के रंग सुरक्षा के संग

holi celebration in hotel khasa kothi jaipur
होटल खासा कोठी में होली खेलते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तुतियों के बाद विदेशी सैलानी म्यूजिक बीट्स पर जमकर धमाल भी मचाते हैं। सैलानियों के इस उत्सव में आने की वजह सुरक्षा भी है। विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से आयोजित होने कारण इस उत्सव में पर्यटकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाता है। मस्ती मजाक में किसी सैलानी के साथ गलत व्यवहार न हो इसका ध्यान रखा जाता है। यही कारण है कि सैलानी रंग मस्ती और सुरक्षा की भावना के मद्देनजर यहां होली उत्सव में भाग लेने हर साल जुटते हैं।

 

जमकर उड़ता है गुलाल

holi celebration in hotel khasa kothi jaipur
होटल खासा कोठी में होली सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
सैलानी इस उत्सव में जमकर भाग लेते हैं, वे न केवल यहां हो रही रंगारंग प्रस्तुतियों को देखते हैं बल्कि बढ़चढ़कर इसमें भाग भी लेते हैं। जमकर रंग और गुलाल उड़ाते हैं। दिन भर सैलानी इस त्यौहार के उल्लास में रंगे रहते हैं।
विज्ञापन

महिला पर्यटक भी नहीं पीछे

holi celebration in hotel khasa kothi jaipur
उत्सव का आनंद लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इस उत्सव में महिला पर्यटक भी खासी तादाद में देखने को मिलती हैं। सुबह से शुरू होने वाले उत्सव में देर शाम तक यह उत्सव चलता है, जिसमें पर्यटक जमकर आनंद उठाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed