फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur airport delhi mumbai flights cancelled new ahmedabad flight indigo

जयपुर एयरपोर्ट : दिल्ली-मुंबई की उड़ानें रद्द, अहमदाबाद के लिए नई फ्लाइट शुरू

Fri, 02 Oct 2026 03:21 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 02 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार सुबह दिल्ली और मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-अहमदाबाद के बीच इंडिगो की नई उड़ान शुरू की गई है। इसके बाद दोनों शहरों के बीच रोजाना चार उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
jaipur airport delhi mumbai flights cancelled new ahmedabad flight indigo
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह हवाई यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली और मुंबई जाने वाली अपनी दो उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया। रद्द की गई उड़ानों में सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 559 और सुबह 8:35 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इन उड़ानों के अचानक निरस्त होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


यात्रियों की बढ़ी परेशानी
जयपुर से रोजाना बड़ी संख्या में लोग कारोबारी, व्यक्तिगत और अन्य कार्यों से दिल्ली तथा मुंबई की यात्रा करते हैं। सुबह की इन प्रमुख उड़ानों का संचालन अचानक रुकने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जिन्हें दिल्ली या मुंबई पहुंचकर आगे की दूसरी उड़ान पकड़नी थी। कई यात्रियों के जरूरी कामकाज और पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम इस निर्णय से प्रभावित हुए। इसके चलते यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा साधन तलाशने पड़े।
विज्ञापन


अहमदाबाद के लिए शुरू नई उड़ान
एक तरफ जहां सुबह दो प्रमुख उड़ानों के निरस्त होने से यात्री परेशान हुए, वहीं दूसरी तरफ जयपुर और अहमदाबाद के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है। इस नई शुरुआत से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इंडिगो की नई फ्लाइट 6E-7138 जयपुर से सुबह 5:40 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना मिलेगी चार उड़ानों की सुविधा
वहीं अहमदाबाद से जयपुर आने वाली फ्लाइट 6E-7145 सुबह 9:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस नई उड़ान के शुरू होने के बाद अब जयपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रियों को रोजाना चार उड़ानों का विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। सुबह के समय अहमदाबाद पहुंचने की आवश्यकता वाले यात्रियों के लिए यह समय सारणी काफी सुविधाजनक साबित होगी।


हवाई संपर्क को मिलेगी मजबूती
जयपुर और अहमदाबाद के बीच कारोबार, नौकरी और अन्य जरूरी कार्यों के सिलसिले में नियमित रूप से बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में नई उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के मध्य हवाई संपर्क अधिक मजबूत होगा। सुबह की उड़ान होने से यात्री सुबह ही अहमदाबाद पहुंचकर अपने आवश्यक काम पूरे कर सकेंगे। अहमदाबाद से सुबह 9:30 बजे जयपुर आने वाली फ्लाइट से यात्रियों को वापसी यात्रा में भी अतिरिक्त सहूलियत प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed