Jaipur News: थप्पड़ कांड के बाद आंदोलन तेज करने के संकेत, अभिजीत दीपके बोले- इस बार बिना इस्तीफे नहीं लौटेंगे
थप्पड़ कांड के बाद राजनीतिक माहौल के बीच अभिजीत दीपके ने आंदोलन को और आक्रामक बनाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली कूच केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर बड़ा जनआंदोलन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान अज्ञात युवक द्वारा संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे जाने के बाद उन्होंने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान कर दिया। जयपुर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी 20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच करेगी और इस बार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन और आक्रामक होगा।
अभिजीत दीपके ने मंच से दिल्ली चलो का नारा लगाते हुए कहा कि इस बार उनका काफिला बिना इस्तीफे के वापस नहीं लौटेगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को छात्र-युवा अधिकारों की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की।
ये भी पढ़ें: Jaipur: 'सड़ा सिस्टम कॉकरोच पैदा करता है', जयपुर में अभिजीत दीपके ने खोला CJP नाम के पीछे का पूरा राज
अपने संबोधन में दीपके ने कहा कि देश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और भविष्य के सवालों पर एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज को हिंदू-मुस्लिम और जाति-धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश की जाती है लेकिन युवाओं को इन मुद्दों में उलझने के बजाय शिक्षा और रोजगार जैसे वास्तविक सवालों पर संघर्ष करना चाहिए।
दीपके ने कहा कि देश की आजादी लाखों लोगों के बलिदान से मिली है और युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने भी शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ।
Don’t get distracted.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 15, 2026
Dharmendra Pradhan Must Resign! pic.twitter.com/4McbyvVqT3
प्रदर्शन के बाद दीपके ने एक्स पर अपने ट्वीट में कहा कि हमारा आज का आंदोलन सफल रहा। थप्पड़कांड पर उन्होंने कहा कि ये सब हमें मुद्दे से भटकाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि कोई चाहे एक क्या दस थप्पड़ लगा दे हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हमारा मुद्दा है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और हम इसके लिए आंदोलन करते रहेंगे। दीपके ने पार्टी के फॉलोअर्स से कहा कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है और हमें इसे शांति से ही आगे बढ़ाना है।