सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Slams Trump’s Remark on Modi, Urges Youth to Speak Up

Political News: ट्रंप के बयान पर गहलोत का हमला, बोले- PM पर टिप्पणी शर्मनाक; युवाओं से चुप्पी तोड़ने की अपील

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 06 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

अशोक गहलोत ने विदेश नीति और वैश्विक हालात पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर विदेशी टिप्पणियां शर्मनाक हैं, युवाओं को सच के पक्ष में आवाज उठानी चाहिए।

Ashok Gehlot Slams Trump’s Remark on Modi, Urges Youth to Speak Up
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और मौजूदा वैश्विक हालात को लेकर तीखा हमला बोला है। जयपुर में दांडी मार्च समापन कार्यक्रम के दौरान गहलोत ने कहा कि देश की विदेश नीति की दिशा स्पष्ट नहीं दिख रही है और विदेशी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री पर की जा रही टिप्पणियां चिंताजनक हैं।

Trending Videos

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि “यह शर्म की बात है। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में उनकी सार्वजनिक आलोचना बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि अगर कोई विदेशी नेता यह कहे कि वह भारत के प्रधानमंत्री के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित कर सकता है, तो यह बेहद गंभीर विषय है और इस पर देश को चुप नहीं रहना चाहिए।

यह भी पढें- Jaipur: चौधरी चरण सिंह पर अभद्र टिप्पणी से भड़की जाट महासभा, पलसानिया के खिलाफ राजस्थान में एफआईआर की चेतावनी

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे देश में हो रही घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देना सीखें। “अगर हम सही को सही और गलत को गलत नहीं कहेंगे और चुप रहेंगे, तो इसका नुकसान देश को होगा,” उन्होंने कहा।

गहलोत ने राहुल गांधी के संविधान बचाने के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है और संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि दुनिया में युद्ध और तनाव लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शांति के लिए ठोस प्रयास कम दिखाई देते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत को आज भी सबसे प्रासंगिक बताते हुए कहा कि दुनिया को संघर्ष नहीं, बल्कि संवाद और शांति का रास्ता अपनाना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में गांधीवादी विचारधारा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है और उनकी सरकार ने भी शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed