सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajanlal hoists flag on BJP Foundation Day, urges workers to stay unbeatable

Rajasthan: भाजपा के स्थापना दिवस पर CM भजनलाल शर्मा ने फहराया झंडा, कार्यकर्ताओं को दिया अजेय बनने का मंत्र

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर स्थित मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कमरा नंबर-5 आवंटित किया गया।

Rajasthan CM Bhajanlal hoists flag on BJP Foundation Day, urges workers to stay unbeatable
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ अपने निवास पर भाजपा ध्वजारोहण किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उत्साह और जोश का अनोखा माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भरी उपस्थिति में पार्टी का ध्वजारोहण किया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण छाया रहा। इसके साथ ही आज एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया जब प्रदेश भाजपा कार्यालय का कमरा नंबर 5 विधिवत रूप से मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित कर दिया गया।
Trending Videos


जनता के बीच रहकर करना होगा काम- भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हुए काम करना होगा और पार्टी को अजेय बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी जमीनी पकड़ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं।

सीएम के लिए पांच नंबर कमरा आरक्षित
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री के लिए एक अलग कक्ष तैयार किया गया। कार्यालय का कमरा नंबर 5 अब मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इस कक्ष के बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। बताया गया कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी यही कक्ष आवंटित किया गया था। 

कमरे में होगी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज विधिवत रूप से इस कमरे में बैठकर इसका उद्घाटन किया। अब वे यहीं बैठकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा स्थापना दिवस का यह आयोजन संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीतियों के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed