Jaipur News: गूलर बांध बनेगा जयपुर का नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, 25 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार
जयपुर के गूलर बांध का 25 करोड़ से पुनरुद्धार होगा। पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, गेट लगेंगे, जल प्रबंधन सुधरेगा और शहर को नया आकर्षक स्थल मिलेगा।
विस्तार
राजधानी जयपुर में स्थित गूलर बांध अब सिर्फ जल संरचना नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही एक बड़े टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। जल संसाधन विभाग ने करीब 25 करोड़ रुपये के मेगा डेवलपमेंट प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट के तहत बांध का न सिर्फ पुनरुद्धार होगा, बल्कि इसे आकर्षक घाट, गार्डन और लैंडस्केपिंग के साथ एक मॉडर्न टूरिस्ट स्पॉट में बदला जाएगा।
इस बीच विभाग के मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत गूलर बांध को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत आकर्षक घाट और सुव्यवस्थित गार्डन का निर्माण प्रस्तावित है। मुख्य अभियंता ने लैंडस्केपिंग के लिए भी एक विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। बरसात के दौरान अतिरिक्त जल प्रवाह से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए बांध पर गेट लगाए जाएंगे, जिससे नहरों में जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही, चंदलाई की ओर जाने वाली नहर के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया जाएगा।
बांध के सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कर कार्यादेश जारी कर दिया है।
यह भी पढें-
क्या-क्या बदलने वाला है?
-बांध पर लगाए जाएंगे नए गेट, ताकि बारिश के दौरान जल प्रवाह कंट्रोल हो सके
- चंदलाई नहर के दोनों ओर बनेगी सुरक्षा दीवार
- पूरे क्षेत्र में होगा लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण
- गूलर बांध को बनाया जाएगा फैमिली और टूरिस्ट फ्रेंडली स्पॉट
गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग द्वारा कानोता, नेवटा, चंदलाई और गूलर जैसे प्रमुख बांधों के जीर्णोद्धार को लेकर भी काम चल रहा है। विभाग का कहना है कि इससे मानसून में जल प्रबंधन और बरसात के समय शहरी जल निकासी की समस्याओं का भी स्थायी समाधान भी किया जा सकेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.