सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bhairon Singh Shekhawat’s soul would have felt hurt: Ashok Gehlot over exclusion from Jodhpur event: ghelot

Rajasthan: 'भैरोंसिंह शेखावत की आत्मा को भी हुआ कष्ट', कार्यक्रम में ना बुलाने पर भड़के गहलोत, गरमाई सियासत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह में आमंत्रित न किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा शेखावत को सम्मान दिया, जबकि भाजपा ने कार्यक्रम को राजनीतिक बना दिया।

Bhairon Singh Shekhawat’s soul would have felt hurt: Ashok Gehlot over exclusion from Jodhpur event: ghelot
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जोधपुर में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे कार्यक्रम की गरिमा प्रभावित हुई है।

Trending Videos

 


'भैरोंसिंह शेखावत को भाजपा ने कभी नहीं दिया सम्मान'
गहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा कि भैरोंसिंह शेखावत राजस्थान के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे और पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा ने उनके जीवनकाल में उन्हें कभी पूरा सम्मान नहीं दिया। उन्होंने याद दिलाया कि जब शेखावत उपराष्ट्रपति बने थे, तब कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया था, जबकि भाजपा की ओर से कोई विशेष कार्यक्रम नहीं किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने शेखावत के निधन के बाद भी उन्हें पूरा सम्मान दिया। उन्होंने बताया कि शेखावत के निधन के दिन ही परिजनों से चर्चा कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में उनके अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटित की थी और वहीं उनका स्मारक भी बनवाया गया।

'भाजपा सरकार होती तो अनुमति नहीं मिलती'
गहलोत ने दावा किया कि उस समय भी प्रदेश में चर्चा थी कि यदि भाजपा सरकार होती तो संभवतः विद्याधर नगर में अंतिम संस्कार और स्मारक निर्माण की अनुमति नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें: आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, राजस्थान में कहां कितना महंगा हुआ तेल?

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पर उठाए सवाल
गहलोत ने कहा कि आज जोधपुर में शेखावत की प्रतिमा के उद्घाटन का राजकीय कार्यक्रम जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया, लेकिन उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा, 'आज भैरोंसिंह शेखावत की आत्मा को भी कष्ट हुआ होगा कि बिना अशोक गहलोत को बुलाए यह कार्यक्रम किया गया।'  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस कार्यक्रम में राजनीति कर इसकी गरिमा कम की है। गहलोत ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि यदि यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जानकारी में होती तो ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed