सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Appoints Ajey Kumar as Rajasthan Organisation General Secretary After 2.5 Years

Rajasthan: ढाई साल का इंतजार खत्म! राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अब अजेय कुमार के हाथ होगी कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजस्थान भाजपा ने लंबे समय से खाली पड़े संगठन महामंत्री पद पर अजेय कुमार की नियुक्ति की है। उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके अजेय कुमार को संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ता प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।  

BJP Appoints Ajey Kumar as Rajasthan Organisation General Secretary After 2.5 Years
राजस्थान भाजपा के नए संगठन महामंत्री अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में लंबे समय से खाली चल रहे संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अजेय कुमार को राजस्थान भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।



लंबे इंतजार के बाद भरा गया अहम पद
प्रदेश में यह महत्वपूर्ण पद जनवरी 2024 से रिक्त था। तत्कालीन संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के तेलंगाना स्थानांतरण के बाद से राजस्थान भाजपा बिना पूर्णकालिक संगठन महामंत्री के कार्य कर रही थी। करीब ढाई साल बाद हुई इस नियुक्ति को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में दिखा चुके हैं संगठन की ताकत
अजेय कुमार मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और संगठनात्मक कार्यों का लंबा अनुभव रखते हैं। वह वर्ष 2019 से 2026 तक उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यरत रहे। उनके कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। पार्टी के विभिन्न अभियानों, सदस्यता विस्तार कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Trending Videos


चुनावी सफलताओं के पीछे रही अहम भूमिका
भाजपा सूत्रों के अनुसार, अजेय कुमार के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा ने कई प्रमुख चुनावों में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है।

मेरठ में भी संभाल चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड से पहले अजेय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में भी महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहां भी उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और चुनावी प्रबंधन में प्रभावी भूमिका निभाई थी। उनकी पहचान एक कुशल संगठनकर्ता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने वाले नेता के रूप में रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस चिंतन शिविर के समापन में पहुंचे राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों के परिवार से मिले, खड़गे का दौरा टला

राजस्थान बीजेपी की नई रणनीति में निभाएंगे बड़ी भूमिका
राजस्थान में उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब भाजपा आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक विस्तार की तैयारियों में जुटी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अजेय कुमार का अनुभव प्रदेश में संगठन को नई दिशा देने के साथ-साथ सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनसे संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed