{"_id":"6a02ca439cb7c64b010db455","slug":"clever-thief-poses-as-customer-steals-gold-worth-rs-325-lakh-from-jhotwara-jewellery-shop-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4270062-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: चांदी का ताबीज लेने आया युवक ले उड़ा 3.25 लाख का सोना, झोटवाड़ा की ज्वैलरी दुकान में हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: चांदी का ताबीज लेने आया युवक ले उड़ा 3.25 लाख का सोना, झोटवाड़ा की ज्वैलरी दुकान में हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्राहक बनकर आए ज्वैलर्स की दुकान में आए एक शातिर युवक ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और मौका मिलते ही करीब 3.25 लाख रुपए कीमत का सोना पार कर फरार हो गया।
सीसीटीवी में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी की एक वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लता सर्किल स्थित गणपति ज्वैलर्स में ग्राहक बनकर आए एक शातिर बदमाश ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर करीब 3.25 लाख रुपए कीमत का पक्का सोना चोरी कर लिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos
पीड़ित दुकानदार शंकर सोनी पुत्र बैजनाथ सोनी ने बताया कि 10 मई की दोपहर करीब 1:38 बजे वे अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया। उसने पहले चांदी का ताबीज दिखाने के लिए कहा। सौदा तय होने के बाद उसने 450 रुपए में ताबीज खरीदा और दुकानदार को 500 रुपए का नोट दिया। दुकानदार ने खुले पैसे नहीं होने की बात कही तो आरोपी लगातार बातचीत करता रहा और दुकानदार का ध्यान भटकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: खालड़ा मंदिर में विदेशी टूरिस्ट संग युवक की हरकत कैमरे में कैद, वायरल हुई शर्मनाक रील
इसी दौरान युवक ने सोने का भाव पूछा और 100 मिलीग्राम पक्का सोना दिखाने की मांग की। दुकानदार उसके झांसे में आ गया और अंदर से पक्के सोने की डिब्बी निकालकर दिखाने लगा। तभी आरोपी ने सोने की कान की बालियां देखने की बात कही। जैसे ही दुकानदार बालियां निकालने के लिए नीचे झुका, आरोपी ने मौका पाकर हाथ की सफाई से सोने से भरी डिब्बी गायब कर दी।
बताया जा रहा है कि डिब्बी में करीब 20 ग्राम वजन के पक्के सोने के 4 से 5 टुकड़े रखे हुए थे, जिनकी बाजार कीमत लगभग 3.25 लाख रुपए थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना का पता चलते ही दुकान में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कारोबारियों में डर का माहौल है।