सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cockroach Janata Party Spokesperson Ashutosh Raka Says Youth Movement Against Paper Leaks and Unemployment

Rajasthan: जयपुर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का धमाका; युवाओं का गुस्सा बना आंदोलन, 15 जून को प्रदर्शन की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष राका ने युवाओं के आक्रोश, बेरोजगारी और पेपर लीक मुद्दों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक एजेंडे के बजाय युवाओं की आवाज बताया और 15 जून को शहीद स्मारक पर बड़े प्रदर्शन की अपील की।

Cockroach Janata Party Spokesperson Ashutosh Raka Says Youth Movement Against Paper Leaks and Unemployment
कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष राका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष राका ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में संगठन की सोच, युवाओं के मुद्दों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की शुरुआत किसी बड़े राजनीतिक एजेंडे या पूर्व-नियोजित रणनीति के तहत नहीं हुई, बल्कि यह युवाओं के भीतर वर्षों से जमा आक्रोश का परिणाम है, जो सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से सामने आया।





युवाओं के आक्रोश पर बड़ा बयान
राका ने कहा कि आज देश का युवा अवसरों की कमी, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और समान अवसर न मिलने से परेशान है। ऐसे में युवाओं का आक्रोश स्वाभाविक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को देश की महत्वपूर्ण शक्ति बताए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि युवा वास्तव में सरकार की प्राथमिकता हैं, तो उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे युवाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा कि सरकार उनकी चिंताओं को समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं'
कॉकरोच जनता पार्टी के उद्देश्य पर बोलते हुए राका ने स्पष्ट किया कि संगठन का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उनका दावा है कि यह केवल युवाओं की आवाज को मंच देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक, भर्ती घोटाले और बेरोजगारी जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और इन मुद्दों पर प्रभावी आवाज उठाने की आवश्यकता थी, जिसे युवाओं ने स्वयं आगे बढ़कर किया है।
विज्ञापन


पुराने संगठनों पर सवाल
एनएसयूआई और एबीवीपी जैसे छात्र संगठनों की मौजूदगी के बावजूद नए मंच की जरूरत क्यों पड़ी, इस सवाल पर राका ने कहा कि प्लेटफॉर्म तो पहले भी थे, लेकिन युवाओं को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कहा कि सीजेपी किसी एक व्यक्ति का संगठन नहीं, बल्कि युवाओं का सामूहिक आंदोलन है।

राजस्थान में पेपर लीक बना आंदोलन की वजह
जयपुर को आंदोलन की शुरुआत के लिए चुनने के पीछे उन्होंने राजस्थान में लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों को प्रमुख कारण बताया। राका ने कहा कि जिस प्रदेश की पहचान कभी शिक्षा, इंजीनियरिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए होती थी, आज वह पेपर लीक की घटनाओं के कारण चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: फर्जी डिग्री केस में बांसवाड़ा विधायक जयकृष्ण पटेल पर SOG का शिकंजा, खुलासों से मचा सियासी तूफान

सरकार पर जिम्मेदारी और 15 जून का बड़ा प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं पिछली सरकारों के दौरान भी हुई हैं, लेकिन वर्तमान सरकार से सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि सत्ता में वही है। राका ने कहा कि जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की है और उसे ही समाधान देना होगा। उन्होंने 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर शांतिपूर्ण महाप्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं से शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed